{"_id":"6aa70e6b2c002a04be03a41f","slug":"preparations-underway-to-double-tatkal-quota-seats-for-the-festival-lucknow-news-c-13-lko1070-1917968-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: त्योहार पर तत्काल कोटे की सीटें दोगुनी करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: त्योहार पर तत्काल कोटे की सीटें दोगुनी करने की तैयारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। दीपावली पर ट्रेनों में वेटिंग से परेशान यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल कोटे की सीटें बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी गई है। सीटें दोगुनी की जा सकती हैं।
दरअसल, दीपावली के दौरान लखनऊ आने वाली ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग शुरू हो गई है। त्योहार के बाद वापसी के लिए भी सीटों की मारामारी दिखने लगी है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोमती, अयोध्या दिल्ली, काशी विश्वनाथ, गोरखधाम, वैशाली आदि ट्रेनों में अभी से 100 से ऊपर की वेटिंग पहुंच गई हैं। वहीं, मुंबई जाने वाली ट्रेनों पुष्पक, अवध, कुशीनगर, गोरखपुर एलटीटी तथा हावड़ा रूट की अमरनाथ, बाघ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी 150 के पार वेटिंग से यात्री परेशान हैं।
इस समस्याओं को निस्तारित करने के उद्देश्य से रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कोटे की सीटों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि, यह वृद्धि अस्थायी ही होगी। त्योहार के बाद सीटों की संख्या पूर्ववत कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ से दिल्ली, मुंबई व हावड़ा रूट की ट्रेनों में अभी तत्काल कोटे की 6,500 सीटें हैं। इसमें स्लीपर व एसी बोगियों की सीटों की संख्या क्रमश: 4200 एवं 2300 है। हालांकि, इनकी संख्या में बदलाव होता रहता है। ऐसे में अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो दीपावली पर तत्काल कोटे की सीटें 12 हजार से अधिक हो जाएंगी।
विज्ञापन
आरपीएफ रखेगी पैनी नजर
त्योहार पर तत्काल कोटे की सीटों में दलालों की सेंधमारी रोकने के लिए आरपीएफ को जिम्मेदारी साैंपी गई है। रेलवे स्टेशनों पर बने आरक्षण केंद्रों पर जवान सादी वर्दी में ड्यूटी देंगे, जबकि आरपीएफ सीआईबी की टीम ऐसे दलालों पर नकेल कसेगी व छापे मारेगी, जो प्रतिबंधित साॅफ्टवेयर का इस्तेमाल कर तत्काल कोटे में सेंध लगाते हैं।