फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav said, SP workers should not fall into the trap of BJP, explained the strategy in

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा के जाल में न फंसे सपा कार्यकर्ता, बैठक में समझाई रणनीति

Thu, 11 Jan 2024 12:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Jan 2024 12:58 AM IST
सार

अखिलेश यादव प्रदेश सपा मुख्यालय पर सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का विकसित भारत का दावा झूठा है। भाजपा की 10 साल की सरकार में किसान की आमदनी दोगुनी नहीं हुई।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav said, SP workers should not fall into the trap of BJP, explained the strategy in
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करने की आदी है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के जाल में नहीं फंसना है। सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना होगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव प्रदेश सपा मुख्यालय पर सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का विकसित भारत का दावा झूठा है। भाजपा की 10 साल की सरकार में किसान की आमदनी दोगुनी नहीं हुई। बेरोजगारी भाजपा के लिए मुद्दा नहीं है। महंगाई से सभी त्रस्त हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। स्वास्थ्य सेवाएं जनसामान्य को उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी पर करोड़ों लोगों का भरोसा है। समाजवादी पीडीए- पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सभी भाजपा सरकार के अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के शिकार हैं। समाजवादी पार्टी उनके हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को हराने के लिए करेंगे कोई भी त्याग
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने एक्स के जरिये कहा है कि गठबंधन में बसपा को शामिल करने को लेकर सपा के खिलाफ बसपा, भाजपा और अन्य भाजपाई सहयोगी दलों की ओर से अफवाह फैलाई जा रही है। इसे कांग्रेस के कुछ नेता भी हवा दे रहे हैं। यह सपा के खिलाफ एक साजिश है।

सपा अगर बसपा के खिलाफ होती तो 2019 में उसके साथ गठबंधन क्यों करती। बसपा ने वर्ष 2019 में कांग्रेस को गठबंधन में लेने से इंकार कर दिया था, जबकि सपा तब कांग्रेस, रालोद, बसपा और सपा का संयुक्त गठबंधन चाहती थी। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आगे कहा गया है कि सपा का एजेंडा एकदम स्पष्ट है कि भाजपा को हराना है और संविधान को बचाना है। इसके लिए कोई भी त्याग और कोई सख्त निर्णय लेना होगा तो लिया जाएगा।

ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के लिए अखिलेश ने भेजी चादर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दरबार ख्वाजा साहब में पेश करने के लिए चादर रवाना की। सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 812वां सालाना उर्स अजमेर (राजस्थान) में 18 जनवरी को होगा।


अखिलेश ने उत्तर प्रदेश की प्रगति व खुशहाली और कौमी सद्भाव की कामना के साथ चादर हजरत पीर बरकत मियां हाशमी नियाजी मदारी कौमी सदर चिश्तिया कमेटी उत्तर प्रदेश को सौंपी। वे यह चादर सालाना उर्स के मौके पर पेश करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, विधायक ओम प्रकाश सिंह, मुबीन खां मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed