फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav said, loans of industrialists are waived off, not of farmers.

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, उद्योगपतियों का कर्ज माफ, किसानों का नहीं

Tue, 19 Dec 2023 06:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Dec 2023 06:54 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा की आर्थिक नीतियां फेल हो चुकी हैं। नोटबंदी की खामियां भी सामने आ चुकी हैं। काला धन और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को खबरिया चैनल से बातचती में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav said, loans of industrialists are waived off, not of farmers.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से सभी दुखी हैं। केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जनता भाजपा से नाराज है और वह परिवर्तन चाहती है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटा देगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा की आर्थिक नीतियां फेल हो चुकी हैं। नोटबंदी की खामियां भी सामने आ चुकी हैं। काला धन और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को खबरिया चैनल से बातचती में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। भाजपा भी कांग्रेस के रास्ते पर है। जनता भाजपा को सत्ता के दुरुपयोग की सजा देगी। सपा की रणनीति इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की है। यह पीडीए के रास्ते पर चलकर मजबूत होगा और भाजपा को हराएगा। 
विज्ञापन


सपा यूपी में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराने की रणनीति बना रही है। प्रधानमंत्री से लेकर कई मंत्री यूपी से हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए कोई काम नहीं किया। केंद्र सरकार यूपी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की सीमा को देखते हुए सपा ने सुझाव दिया था कि ग्वालियर से लीपू-लेन तक सिक्स लेन सड़क बनाई जाए, लेकिन इस पर काम नहीं हुआ। भाजपा की गलत नीतियों के कारण नौजवानों की नौकरी छीनी जा रही है। साजिश और षडयंत्र के तहत सपा नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। मोहम्मद आजम खां पर झूठे मुकदमे किए गये। यह सब करके भाजपा सपा को कमजोर दिखाना चाहती है लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं होगी। हमें न्यायालय पर भरोसा है कि आजम खां साहब और सपा विधायकों, पूर्व विधायकों आदि को न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed