फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Akhilesh Yadav said, corruption is flourishing in the BJP government under the protection of po

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार में सत्ता के संरक्षण में फलफूल रहा भ्रष्टाचार

Fri, 26 Aug 2022 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Aug 2022 12:18 AM IST
सार

आरोप लगाया कि भगवान राम की पवित्र नगरी अयोध्या में भी भ्रष्टतंत्र का जाल फैला है। वहां आसपास के गांवों की जमीनों का मुआवजा किसानों को संतोषजनक न देकर प्रताड़ित किया गया।

विज्ञापन
Lucknow News : Akhilesh Yadav said, corruption is flourishing in the BJP government under the protection of po
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार में अब घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। प्रशासन पर भाजपा सरकार की पकड़ नहीं है। भ्रष्टाचार सत्ता के संरक्षण में फलफूल रहा है और विकास की काल्पनिक कहानियां गढ़ी जा रही हैं ताकि जनता को भ्रमित किया जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम की पवित्र नगरी अयोध्या में भी भ्रष्टतंत्र का जाल फैला है। वहां आसपास के गांवों की जमीनों का मुआवजा किसानों को संतोषजनक न देकर प्रताड़ित किया गया। भाजपा समर्थित भूमाफिया और सत्ताधीशों ने मिलकर श्रीराम जन्मभूमि से चंद कदम दूर माझा जमथरा गांव में 4 बिस्वा खतौनी को कूट रचित दस्तावेज में 21 बीघा दिखाकर कई करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपाराज में मिड-डे मील में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं। कन्नौज के कंपोजिट विद्यालय मदनापुर काजी में बच्चों को घटिया खाना दिया गया। शिकायत पर शिक्षक ने चार छात्रों की पिटाई की और स्कूल से भगा दिया। भाजपा सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन देने का खूब ढिंढोरा पीटा, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मुफ्त राशन योजना में तरह-तरह के नियम बनाकर गरीबों को योजना से वंचित करने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा राज में कृषि विभाग ने एक बड़ा चमत्कार कर दिखाया। इस वर्ष 23 जिलों में 40 फीसदी से भी कम वर्षा हुई जबकि 45 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। प्रदेश में सूखे की स्थिति है। लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने ऐसा कमाल किया कि तय लक्ष्य से ज्यादा क्षेत्र में बुवाई दिखा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed