{"_id":"63b1c33367955a455e540198","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-communal-and-hate-politics-will-end-in-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, नए साल में खत्म होगी सांप्रदायिक व नफरती राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, नए साल में खत्म होगी सांप्रदायिक व नफरती राजनीति
Tue, 03 Jan 2023 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 03 Jan 2023 12:32 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की आर्थिक, सामाजिक और कृषि नीतियां सुस्पष्ट हैं। सपा हमेशा छोटे और मध्यम उद्योगों को आगे को बढ़ावा देने की समर्थक रही है। यही उद्योग आज के वर्तमान आर्थिक परिवेश में सबसे ज्यादा रोजगार देते हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सन 2023 की राजनीतिक संभावनाओं के चलते सन 2024 में सांप्रदायिक और नफरती राजनीति खत्म होगी और राष्ट्रीय राजनीति में समाजवादी विचारधारा का रास्ता प्रशस्त होगा। नववर्ष पर जारी बयान में अखिलेश ने कहा कि सपा को जब भी मौका मिला तो उसने देश की जनता के लिए सर्वहितकारी और सर्वोत्तम कार्य किए हैं। लेकिन सत्तासीन भाजपा सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। सपा लोकतंत्र, समाजवाद तथा धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संकल्पित है। इसीलिए देश के घटनाचक्र पर गहरी नजर रखने के साथ सपा राष्ट्रहित में मजबूती से राजनीतिक हस्तक्षेप करती रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की आर्थिक, सामाजिक और कृषि नीतियां सुस्पष्ट हैं। सपा हमेशा छोटे और मध्यम उद्योगों को आगे को बढ़ावा देने की समर्थक रही है। यही उद्योग आज के वर्तमान आर्थिक परिवेश में सबसे ज्यादा रोजगार देते हैं। पार्टी किसानों और सामाजिक न्याय के जरिए सभी वर्गों के उत्थान, कल्याण तथा उनके सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन