फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Nagar Nigam Executive members elected unopposed.

Lucknow Nagar Nigam: निर्विरोध चुने गए नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य, छह में से पांच भाजपा व एक सपा के सदस्य

Mon, 15 Jul 2024 12:08 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jul 2024 12:08 PM IST
सार

लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी के लिए छह सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया है। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा जिससे मतदान की नौबत नहीं आई। भाजपा-सपा के घोषित प्रत्याशी कार्यकारिणी में चुन लिए गए।

विज्ञापन
Lucknow: Nagar Nigam Executive members elected unopposed.
कार्यकारिणी के चुने गए सदस्यों के साथ मेयर सुषमा खर्कवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी के खाली छह पदों पर भाजपा के पांच और सपा के एक प्रत्याशी को निर्विरोध चुन लिया गया। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। चुनाव को लेकर भाजपा ने पांच और सपा ने एक प्रत्याशी का नाम तय किया था।

विज्ञापन


नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य 14 जून को लाटरी डालकर रिटायर किए गए थे। उन्हीं रिक्त पदों पर चुनाव हुआ। जो छह सदस्य रिटायर हुए थे, उनमें भाजपा के पांच और सपा का एक सदस्य शामिल था। उसी हिसाब से दोनों दलों ने प्रत्याशी तय किए हैं, ताकि क्रॉस वोटिंग और चुनाव की नौबत न आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा कार्यसमिति: सीएम योगी ने कहा 2027 में हम फिर लौट रहे हैं, अब मुहर्रम में सड़कें सूनी नहीं होतीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव बोले- 2027 में भाजपा साबित करेगी कि वह अपराजेय है, संगठन सरकार से बड़ा होता है


भाजपा के चुने गए सदस्यों में बाबू जगजीवन राम वार्ड के पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड की गौरी सांवरिया, मोती लाल नेहरू चंद्रभानु गुप्त वार्ड की चरनजीत गांधी, बाजार कालीजी चौक के अनुराग मिश्रा अन्नू और खरिका प्रथम वार्ड के कृष्ण कुमार का नाम शामिल हैं। वहीं, सपा की अंबरगंज वार्ड की पार्षद सबा अहसन को चुना गया है।

कांग्रेस के सदन में महज तीन पार्षद हैं। ऐसे में वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं थी। बीते साल मुकेश सिंह चौहान ने चुनाव लड़ने का दावा किया था लेकिन ऐन मौके पर पर्चा दाखिल नहीं किया। इस बार किसी ने दावा नहीं किया है। वहीं, बसपा से अमित चौधरी अकेले पार्षद थे, जो तीन महीने पहले भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed