फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deputy CM Keshav Prasad says we will win in 2027 assembly election.

UP: डिप्टी सीएम केशव बोले- 2027 में भाजपा साबित करेगी कि वह अपराजेय है, संगठन सरकार से बड़ा होता है

Mon, 15 Jul 2024 12:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Jul 2024 12:00 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मैं उपमुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले कार्यकर्ता हूं। उन्होंने सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ध्यान रखने की अपील की।

विज्ञापन
UP: Deputy CM Keshav Prasad says we will win in 2027 assembly election.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 के चुनाव में हमें भले ही अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, पर 2027 में भाजपा दोबारा अपने सामर्थ्य से विपक्षी गठजोड़ को पराजित कर साबित करेगी कि वह अपराजेय है। कहा, कार्यकर्ता हमेशा से भाजपा के लिए सर्वोपरि रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया कि संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं उपमुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले कार्यकर्ता हूं। उन्होंने सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ध्यान रखने की अपील की। कहा, कार्यसमिति की बैठक में यह तय करके जाना है कि 2027 में सपा-बसपा और कांग्रेस एकजुट हो जाएं तो भी हमें अपने बल पर 300 पार के लक्ष्य को पार पाना है।
विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस रूपी सांपनाथ और नागनाथ ने झूठ और फरेब कर थोड़े समय के लिए हमें पीछे जरूर कर किया है, लेकिन 2027 में फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता का भाव हनुमानजी जैसा है। वह थोड़े समय के लिए सपा-कांग्रेस के झूठ और फरेब से अपनी शक्ति को भूला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed