फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Murders: accused father and son went to station together returned separately then Badar dodged police

Lucknow Murders: साथ में स्टेशन गए बाप-बेटे...लौटे अलग-अलग, कई जगह  CCTV में कैद; पुलिस को यूं चकमा दे गया बदर

Fri, 03 Jan 2025 11:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jan 2025 11:10 PM IST
सार

पत्नी और चार बेटियों के हत्यारोपियों के बारे में नया खुलासा हुआ है। बाप-बेटे साथ में चारबाग स्टेशन गए थे। वहां से लौटे अलग-अलग थे। आरोपी पिता बदर कई इलाकों में CCTV कैमरों में कैद हुआ। लेकिन फिर भी पुलिस को चकमा दे गया। 

विज्ञापन
Lucknow Murders: accused father and son went to station together returned separately then Badar dodged police
Lucknow Murders: आरोपी बदर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्नी और चार बेटियों के हत्यारोपी बदर की लोकेशन कानपुर में मिली है। बदर कानपुर के अलग-अलग इलाकों में सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। आरोपी की तलाश में लखनऊ पुलिस कानपुर में दबिश दे रही है। हालांकि शुक्रवार देर शाम तक बदर का कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह के मुताबिक पुलिस की एक टीम आगरा भेजी गई है। आगरा में बदर के संभावित लोकेशन के अलावा अन्य बिंदुओं पर छानबीन की जाएगी। बताया जा रहा कि अलग-अलग टीमें अजमेर, बदायूं और संभल में भी डेरा डाले हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के बदायूं जाने की संभावना के मद्देनजर बदर के परिजनों से पूछताछ भी की गई है। सभी करीबियों के फोन नंबर सर्विलांस पर लिए गए हैं।

विज्ञापन

सभी जिलों को अलर्ट, भेजी गई बदर की तस्वीर

बदर को पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस को अलर्ट किया गया है। सभी से बदर की तस्वीर साझा की गई है। पुलिस मुखबिर तंत्र से आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। जिस जिले में भी बदर के हुलिए के व्यक्ति के देखे जाने की सूचना मिल रही है, वहां की पुलिस अलर्ट हो जा रही है। पुलिस के पास भी लगातार सूचनाएं मिल रही हैं।

साथ में स्टेशन गए बाप-बेटे, अलग-अलग लौटे

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि सामूहिक हत्याकांड के बाद अरशद और बदर एक साथ चारबाग स्टेशन पहुंचे थे। बदर को स्टेशन के पास छोड़ने के बाद रिक्शा से अरशद निकला था। कुछ देर बाद बदर भी अकेले परिसर से बाहर निकल गया। अरशद ने पुलिस चौकी जाकर सरेंडर कर दिया, जबकि बदर को एक कैमरे में बाहर निकलते देखा गया। हालांकि उसके बाद वह चारबाग के आसपास किसी कैमरे में नहीं कैद हुआ था।

विज्ञापन

ये है मामला

आगरा निवासी अरशद अपने पिता, मां और चार बहनों के साथ 30 दिसंबर को लखनऊ आया था। सभी चारबाग स्थित होटल में ठहरे थे। 31 दिसंबर की रात में पिता के साथ मिलकर अरशद ने चार बहनों और मां की हत्या कर दी थी। आरोपी ने हत्या के बाद वीडियो भी बनाया था और बस्ती के लोगों पर परेशान करने समेत कई आरोप लगाए थे। घटना के बाद अरशद का पिता भाग निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed