{"_id":"665310934c7b63adb6022ada","slug":"lucknow-member-of-interstate-arms-smuggling-gang-arrested-stf-raids-met-university-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, एसटीएफ ने एमईटी यूनिवर्सिटी पर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, एसटीएफ ने एमईटी यूनिवर्सिटी पर दबोचा
Sun, 26 May 2024 04:06 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 26 May 2024 04:06 PM IST
सार
STF raids in lucknow: पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि नितेश पहले भी अवैध असलहे की तस्करी के मामले में बाराबंकी में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
अवैध असलहा हुए बरामद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश व बिहार से 10 से 12 हजार में अवैध पिस्टल खरीद कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के असलहा तस्कर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पांच अवैध पिस्टल, पांच मैगजीन, एक मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि पूछताछ में असलहा तस्कर ने अपना नाम बलिया का चंदावन निवासी नितेश भारती बताया। सूचना मिली थी कि आरोपी बिहार व मध्यप्रदेश से अवैध असलहा लेकर आया है, जो चिनहट के मल्हौर में न्यू एमईटी यूनिवर्सिटी के पास मौजूद है। जिसे टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
25 से 30 हजार में बेचता था अवैध पिस्टल
पूछताछ में नितेश ने बताया कि उसका एक गिरोह है, जो अवैध असलहों की तस्करी करता है। वह मध्य प्रदेश व बिहार से 10 से 12 हजार में अवैध पिस्टल खरीदता था। जिसे वह लोगों को उप्र के विभिन्न जिलों में 25 से 30 हजार रुपये में बेच देता था। इससे उसे काफी मुनाफा होता था।
विज्ञापन
पहले भी असलहे की तस्करी में जा चुका जेल
पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि नितेश पहले भी अवैध असलहे की तस्करी के मामले में बाराबंकी में जेल जा चुका है। एसटीएफ को काफी समय से असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह की तलाश थी। इस संबंध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों को लगाया गया था। आगे की कार्रवाई चिनहट पुलिस करेगी।
विज्ञापन