फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Married woman's body found hanging from a noose in Nigohan.

Lucknow: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका जताई, छह साल बाद संतान न होने से थी तनाव में

Wed, 15 Apr 2026 11:24 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 15 Apr 2026 11:24 AM IST
सार

निगोहां के एक गांव में महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। मायके पक्ष ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि शादी के छह साल बाद भी संतान न होने से महिला तनाव में थी।

विज्ञापन
Lucknow: Married woman's body found hanging from a noose in Nigohan.
मृतका रूबी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

निगोहां थाना क्षेत्र के नंदौली गांव में मंगलवार देर रात एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर बने बरामदे में लगे पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना को लेकर ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नंदौली की रहने वाली रूबी (25) ने मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार बीती रात लगभग 1 बजे सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच के दौरान पता चला कि मृतका का पति सूरज मंगलवार शाम लगभग 5 बजे पड़ोसी गांव जमोरिया में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में लकड़ी काटने गया था और रात लगभग साढ़े नौ बजे उसने फोन पर पत्नी से बात कर खाना खाने की बात पूछकर दो घंटे में लौटने की बात कही थी। रात करीब 1 बजे घर लौटने पर सूरज घर के अंदर गया तो पत्नी का शव बरामदे में लगे पंखे से लटका देखकर सन्न रह गया। उसने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विवाह के छह साल बीत जाने के बाद भी नहीं हुई संतान
परिजनों के मुताबिक रूबी का विवाह लगभग छह वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन संतान न होने के कारण वह मानसिक तनाव में रहती थी। वहीं, दंपति का इलाज भी चल रहा था। ससुरालपक्ष का कहना है कि इसी तनाव के चलते उसने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा
घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि घटनास्थल पर टूटी चूड़ियां मिली हैं और हालात संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। आरोप है कि फांसी से पहले रूबी के साथ मारपीट की गई। इसको लेकर मायके पक्ष ने हत्या की तहरीर निगोहां पुलिस को दी है।


पुलिस जांच में जुटी : पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पीएम रिपोर्ट मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed