फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Man arrested for demanding ₹25 lakh bribe from MLA by posing as a secretary.

लखनऊ: सचिव के नाम पर भाजपा विधायक से मांगी 25 लाख की रिश्वत, पकड़ा गया, पुलिस बुलाकर किया गया हवाले

Tue, 29 Sep 2026 11:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 29 Sep 2026 11:05 PM IST
सार

मामला अलीगंज क्षेत्र में स्थित दो मकानों की रजिस्ट्री और फ्री-होल्ड से जुड़ा हुआ था। आरोप है कि एलडीए के संबंधित कर्मचारी राज किशोर ने इस काम के कराने के एवज में भाजपा विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन
Lucknow: Man arrested for demanding ₹25 lakh bribe from MLA by posing as a secretary.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलडीए सचिव सुशील प्रताप के नाम पर एक रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े भाजपा विधायक अनिल सिंह से 25 लाख रुपये घूस मांगने के आरोपी कर्मचारी राज किशोर दुबे को एलडीए वीसी ने ऑफिस में पुलिस बुलाकर सौंप दिया। इस कर्मचारी पर पहले भी कार्यालय में हंगामा करने के आरोप लग चुके हैं। हालांकि देर शाम तक पुलिस को तहरीर न मिलने से एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी लेकिन कर्मचारी को पुलिस हिरासत में रखे थी।

विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी सचिव एसपी की ओर से दी गई थी। सचिव की शिकायत के बाद आरोपित कर्मचारी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। यह मामला अलीगंज क्षेत्र में स्थित दो मकानों की रजिस्ट्री और फ्री-होल्ड से जुड़ा हुआ था। आरोप है कि एलडीए के संबंधित कर्मचारी राज किशोर ने इस काम के कराने के एवज में भाजपा विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अक्तूबर के बिल में 5.24 फीसदी की होगी कमी; जानिए वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में राज्यसभा चुनाव: भाजपा विधायकों में सेंध लगाने के लिए सपा ने बनाई रणनीति, क्या विधायक करेंगे घर वापसी?


विधायक से इतनी बड़ी रकम मांगे जाने की खबर जैसे ही उच्च अधिकारियों तक पहुंची, विभाग में खलबली मच गई। सचिव एसपी सिंह ने खुद आरोपित कर्मचारी को अपने कार्यालय तलब कर लिया। उसके बाद उसे वीसी के पास खुद पकड़कर ले गए। जहां मांगी गई रिश्वत से जुड़े साक्ष्यों को दिखाया गया। इस दौरान एलडीए वीसी कार्यालय के बाहर काफी गहमागहमी थी।

एलडीए के सुरक्षा कर्मी और पुलिस वाले कार्यालय के बाहर मौजूद रहे। करीब आधे घंटे गोमती नगर पुलिस पहुंची और आरोपित कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान विधायक अनिल सिंह भी एलडीए ऑफिस में मौजूद रहे। वह वीसी और सचिव से मिले भी। हालांकि कर्मचारी के पुलिस के हवाले होने के बाद उन्होंने इस बात से इंकार किया कि किसी ने उनसे किसी काम के लिए कोई घूस मांगी। वहीं गोमती नगर इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि अभी इस बारे में एलडीए की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed