फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow-Kanpur Expressway: Repair work complete, closed lanes reopened after asphalt is laid

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: मरम्मत का काम पूरी तरह से पूरा, डामर पड़ने के बाद खोल दी गई बंद लेन; अभी टोल है फ्री

Tue, 29 Sep 2026 07:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 29 Sep 2026 07:03 PM IST
सार

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की बंद लेन मंगलवार शाम से खोल दी गई। यह लेन लंबे समय से बंद चल रही थी। 

विज्ञापन
Lucknow-Kanpur Expressway: Repair work complete, closed lanes reopened after asphalt is laid
खोली गई लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे की बंद पड़ी लेन।

विस्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड से मलबा गिरने के बाद बंद की गई कानपुर से लखनऊ आने वाली लेन मंगलवार शाम वाहनों के लिए खोल दी गई। मुख्य मरम्मत का काम 24 सितंबर तक पूरा हो चुका था लेकिन लगातार बारिश के कारण सड़क पर डामर की अंतिम परत नहीं बिछाई जा सकी थी। पिछले दो दिनों से मौसम साफ होने के बाद मंगलवार को डामर की परत बिछाने का काम पूरा हो गया। इसके बाद लेन को यातायात के लिए खोल दिया गया और वाहनों का आवागमन सामान्य हो गया।

विज्ञापन


दरअसल, 13 सितंबर की रात एक्सप्रेसवे की कानपुर से लखनऊ आने वाली लेन में बंथरा के पास किलोमीटर संख्या 14.4 पर एलिवेटेड रोड के स्लैब का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया था। इसके बाद 14 सितंबर को सुरक्षा के लिहाज से इस लेन को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


 मंगलवार को लेन खुलने से पहले करीब 15 दिन तक इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। वाहनों को बनी से पहले नीचे उतारकर सर्विस रोड के रास्ते लखनऊ भेजा जा रहा था।एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवरत्न के मुताबिक, क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी कर ली गई है। करीब ढाई मीटर के क्षतिग्रस्त स्पैन को हटाकर उसकी जगह उच्च क्षमता वाला नया स्पैन लगाया गया है। मुख्य मरम्मत का काम 24 सितंबर तक पूरा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed