फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha elections in UP: SP devises strategy to break into BJP MLAs, will the MLAs return home?

यूपी में राज्यसभा चुनाव: भाजपा विधायकों में सेंध लगाने के लिए सपा ने बनाई रणनीति, क्या विधायक करेंगे घर वापसी?

Tue, 29 Sep 2026 09:53 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 29 Sep 2026 09:53 PM IST
सार

Rajya Sabha elections in UP: यूपी में राज्यसभा की दस सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। सपा का दो सीट जीतना निश्चित है। तीसरी सीट जीतने के लिए पार्टी ने बिसात बिछा दी है। 

विज्ञापन
Rajya Sabha elections in UP: SP devises strategy to break into BJP MLAs, will the MLAs return home?
यूपी में राज्यसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में सपा ने अपना तीसरा प्रत्याशी जिताने के लिए सियासी बिसात बिछा दी है। उसने न सिर्फ अपने बागी विधायकों के लिए मौका दिया है, बल्कि उन भाजपा विधायकों को भी ऑफर दिया है, जिन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में अपना टिकट कटने की आशंका है। सूत्रों का कहना है कि सपा की ओर से कहा गया है कि जो विधायक इस चुनाव में साथ देगा, उसे सपा के टिकट की गारंटी होगी।

विज्ञापन


राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होगा। इसमें यूपी विधानसभा के निर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे। एक सीट जीतने के लिए 37 मतों की आवश्यकता है। जबकि, वर्तमान में सपा के पास 95 का संख्या बल है। इनमें पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने वाले सपा विधायक राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्य शामिल नहीं हैं। इनमें से पूजा पाल भाजपा की पदाधिकारी हैं, इसलिए उनके सपा को मत देने का सवाल ही नहीं पैदा होता। शेष तीन में सपा को उम्मीद है कि दो विधायक इस राज्यसभा चुनाव में उसके साथ लौट आएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा सुभासपा के दो विधायकों जगदीश नारायण राय और मो. अब्बास अंसारी का मत भी सपा को मिलने की पूरी संभावना है। जगदीश नारायण राय ने पिछले चुनाव में भी सपा को खुला मत दिया था। इस तरह से सपा के रणनीतिकारों का मानना है कि उनके पास आसानी से 99 मतों का इंतजाम है। जबकि, तीन प्रत्याशियों को जिताने के लिए उसे 111 मतों की आवश्यकता है। यानी, अपना तीसरा प्रत्याशी जिताने के लिए सपा को 12 अतिरिक्त वोटों का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के जिन विधायकों को अपना टिकट कटने की आशंका है, उनमें से कई विधायक सपा के संपर्क में हैं। उनसे कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव में समर्थन देंगे तो आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें सपा टिकट देगी। यही ऑफर सपा ने अपने बागी विधायकों को भी दिया है। यहां बता दें कि राज्यसभा चुनाव में खुला वोट पड़ता है। यानी, प्रत्याशी या उसके एजेंट के लिए दिखाकर वोट डाला जाता है।

प्रो. रामगोपाल यादव बुधवार को भरेंगे पर्चा

Rajya Sabha elections in UP: SP devises strategy to break into BJP MLAs, will the MLAs return home?
यूपी में राज्यसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

सपा सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा में सपा के प्रत्याशी प्रो. रामगोपाल यादव बुधवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। सपा की ओर से सोमवार को चार पर्चे खरीदे गए। सपा नेतृत्व ने आधिकारिक तौर पर शेष दो उम्मीदवारों के बारे में अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed