लखनऊ: सिंधी समुदाय में 40 दिन तक गूजता रहेगा जय झूलेलाल, आपस में सिंधी में ही बात करेगा समुदाय
Lord Jhulelal ji: सिंधी कालोनियों के सिन्धी मंदिरों में भगवान झूलेलाल जी का कीर्तन भजन हुआ। इस मौके पर प्रसाद का भी वितरण हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंधी कालोनियों के सिन्धी मंदिरों में भगवान झूलेलाल जी का कीर्तन भजन हुआ। इस मौके पर प्रसाद का भी वितरण हुआ। आने वाले 40 दिनों तक भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना की जाएगी। साथ में भगवान के जयकारे भी लगाए जाएंगे। चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारी अशोक मोतियानी रतन मेघानी, अशोक चांदवानी , संजय जसवानी, दीपक लालवानी ,सतेंद्र भावनानी, नीरज राज्यपाल दिनेश रायचंदानी,गौतम राजपाल, हंसराज राज्यपाल, गोपी नाथ चंदानी,राजू जसवानी, गुलाब जसवानी आनंद खत्री, कन्हिया लाल चंदानी, लालचंद मंजर, श्याम कृष्नानी, तरुण संगवानी, महेश तलरेजा, पुनीत लाल चंदानी, प्रेम चौधरी सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में भगवान झूलेलाल जी की आरती पूजन कीर्तन भजन के कार्यक्रमों की 40 दिनों तक तैयारियां कर रखी है ।
मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी वा श्याम कृषनानी बताते है की लखनऊ में बड़ी संख्या में सिंधी समुदाय के परिवारों ने व्रत रखते हुए 40 दिनो तक शुद्ध शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर सिन्धी समाज के प्रमुख समाज सेवी मोहन दास लाधनी,पटेल दास हिरवानी नानक चंद लखमानी मुरली धर आहूजा श्याम कृषनानी किशनचंद बंबानी, राम बालानी विक्की दरयानी सहित सभी ने लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के सिंधी समुदाय को चालीहा पर्व पर हार्दिक शुभकामनाए बधाईयां दी है।