{"_id":"676b92c9740ba23f09019f66","slug":"lucknow-indian-overseas-bank-loot-video-2024-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bank Loot Video: 22 सेकेंड का ये वीडियो कर देगा बैंक लूट का खुलासा, सीसीटीवी में दिख रहे लुटेरों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bank Loot Video: 22 सेकेंड का ये वीडियो कर देगा बैंक लूट का खुलासा, सीसीटीवी में दिख रहे लुटेरों के चेहरे
Wed, 25 Dec 2024 11:06 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:06 AM IST
सार
लखनऊ में इंडियन ओवर सीज बैंक की लूट के वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर जेवर और नकदी लूटने की घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लुटेरे बैंक के अंदर वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 22 सेकेंड का है। इसमें देखा जा सकता है कि लुटेरे किस तरह से बेखौफ नजर आ रहे हैं और पूरे इत्मीनान के साथ लूट को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, लूट में शामिल अब तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो को पुलिस ने मार गिराया जबकि, दो अन्य फरार हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को दोनों की लोकेशन मिल गई है। जल्द ही दोनों गिरफ्तार हो सकते हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस पर भी चलाई थीं आठ राउंड गोलियां
चिनहट की इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर तोड़कर करोड़ों का माल लेकर भागने के आरोपी सोविंद और उसके साथी ने पुलिस टीम पर आठ राउंड गोलियां चलाई थीं। जलसेतु तिराहे पर सोमवार रात पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक कार को चेकिंग के लिए रोका था। पुलिस के मुताबिक कार सोविंद का साथी चला रहा था। पुलिस को देखते ही आरोपी तेजी से कार लेकर भागने लगा। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
हमले में बाल-बाल बचे स्वाट टीम प्रभारी और चिनहट थाना प्रभारी
स्वाट टीम के प्रभारी शिवानंद मिश्रा के मुताबिक इससे पहले कि पुलिस आरोपियों के पास पहुंचती, सोविंद ने फायरिंग शुरू कर दी। यह देखकर उसके साथी ने भी गोलियां चलाईं। आरोपियों के हमले में स्वाट टीम प्रभारी और चिनहट थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में सोविंद के सीने में गोली लगी थी। उधर, सोविंद को साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। पुलिस ने सोविंद को चिनहट सीएचसी भिजवाया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके से आठ खोखे बरामद किए हैं।
फरार दो बदमाशों की तलाश में लगी हैं छह टीमें
जेसीपी ने बताया कि अब तक तीन बदमाश गिरफ्तार किये जा चुके हैं। दो मुठभेड़ में मारे गए हैं और दो अभी भी भागे हुए हैं। जिसमें बिहार के लखीसराय टेटराहर निवासी मिथुन कुमार और सीतापुर का विपिन शामिल है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। 6 टीमें उनकी तलाश में लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को दोनों की लोकेशन मिल गई है। जल्द ही दोनों गिरफ्त में आ सकते हैं।