फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Five arrested with smuggled petrolium and spirit in Ashiyana and Sairpur.

छापेमारी: तस्करी के हजारों लीटर पेट्रोलियम पदार्थ व स्पिरिट के साथ पांच गिरफ्तार, भाग निकले कई आरोपी

Fri, 30 Aug 2024 10:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 30 Aug 2024 10:34 AM IST
सार

तस्करी की सूचना पर आबकारी विभाग ने आशियाना और सैरपुर में छापा मारा था। टीम ने टैंकर, दो चार पहिया और एक बाइक बरामद की है। आशंका है कि पेट्रोल में स्पिरिट मिलाकर तस्करी की जाती थी।

विज्ञापन
Lucknow: Five arrested with smuggled petrolium and spirit in Ashiyana and Sairpur.
आशियाना में छापा मारकर बरामद किया टैंकर व पेट्रोलियम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तस्करी की सूचना पर आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को आशियाना और सैरपुर में छापा मारा। इस दौरान करीब 13 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ और 3680 लीटर स्पिरिट के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आशंका है कि आरोपी पेट्रोल में स्पिरिट मिलाकर तस्करी करते थे।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी राकेश सिंह के मुताबिक, आशियाना के सेक्टर-ओ मानसरोवर इलाके में तस्करी की जानकारी मिली थी। सूचना पर टीम ने घेराबंदी की। पकड़े गए आरोपियों में आजमगढ़ के अहिरौला निवासी आदर्श सिंह व मुंशीलाल, उन्नाव के सोहरामऊ निवासी रामकुमार शर्मा, शुक्ला गंज गंगाघाट निवासी देवांश शर्मा हैं। इस दौरान आरोपियों के साथी अभिषेक यादव, मोहित यादव, विशाल यादव, अमित सिंह तथा जितेंद्र कुशवाहा भाग निकले। मौके से आठ ड्रमों में 1600 लीटर स्पिरिट तथा टैंकर व दो ड्रमों से 12000 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया। दो छोटे कॉमर्शियल वाहन, टैंकर और दो पहिया वाहन भी मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 5 लाख मुसलमानों को जोड़ने का लक्ष्य: पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी बोले- भाजपा से नफरत करने की सोंच को बदलें मुसलमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सदस्यता अभियान के जरिए लोस चुनाव परिणाम को पलटने की तैयारी में भाजपा, ये है पूरा प्लान


सैरपुर में छिपाकर रखते थे माल
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सैरपुर में उनके साथी तस्करी का माल छिपाकर रखे हैं। टीम ने सैरपुर में छापा मारा। वहां अल्लू नगर डगरिया से 11 ड्रमों में 2080 लीटर स्प्रिट व छह ड्रमों में 880 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया। कल्लू यादव को तस्करी के आरोप में पकड़ा गया। हालांकि उसका दोस्त रिंकू यादव मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed