फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leaders meeting for membership campaign in party head quarter in Lucknow.

UP BJP: सदस्यता अभियान के जरिए लोस चुनाव परिणाम को पलटने की तैयारी में भाजपा, ये है पूरा प्लान

Fri, 30 Aug 2024 12:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 30 Aug 2024 12:10 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल लगातार झूठ और भ्रम फैलाकर समाज को भ्रमित कर रहे हैं। इसलिए अभियान के दौरान विपक्षी साजिशों को भी बेनकाब करें।

विज्ञापन
BJP leaders meeting for membership campaign in party head quarter in Lucknow.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश भर में दो सितंबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव के परिणाम को पलटने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी ने हर बूथ पर लोकसभा चुनाव में मिले मतों का कम से कम 75 प्रतिशत नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। वैसे तो पार्टी ने पहले से ही हर बूथ पर कम से कम 200-200 सदस्य बनाने का रखा ही है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों की बैठक हुई, जिसमें सभी जिला प्रभारियों को 2 से 4 सितंबर तक मंडल और जिला मुख्यालय पर रात्रि निवास करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बैठक में पूरे प्रदेश में 31 अगस्त को बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशालाएं आयोजित करने पर भी बैठक में चर्चा हुई। इस मौके पर पदाधिकारियों व प्रभारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान को एक महा जनसम्पर्क अभियान के रूप में लेते हुए जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि फील्ड में उतरकर सदस्य बनाएं। उन्होंने सदस्यता अभियान की झूठी रिपोर्टिंग न करने की सलाह देते हुए कहा कि जितने वास्तविक सदस्य बनाएं, उतने ही बताएं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल लगातार झूठ और भ्रम फैलाकर समाज को भ्रमित कर रहे हैं। इसलिए अभियान के दौरान विपक्षी साजिशों को भी बेनकाब करें। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और नीति के आधार पर समाज के सभी वर्गों के लोगों को सदस्य बनाया जाना चाहिए। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं सहित प्रबुद्ध वर्ग और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विशेष रूप से सदस्य बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.72 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
बैठक में तय किया गया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले 3.62 करोड़ से अधिक वोट का 75 प्रतिशत नए सदस्य बनाने हैं। इस लिहाज से 2.72 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में कहा गया है कि यदि हम इस लक्ष्य को साध लेंगे तो इन सदस्यों के जरिए विधानसभा के उप चुनाव के साथ ही आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकसभा में मिली हार का बदला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed