{"_id":"6af190534d66071ec608ada4","slug":"lucknow-farmer-s-body-found-in-an-old-well-traces-of-blood-discovered-on-the-body-and-in-the-surrounding-are-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पुराने कुएं में मिला किसान का शव, शरीर और आसपास खून के निशान; हत्या की आशंका से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पुराने कुएं में मिला किसान का शव, शरीर और आसपास खून के निशान; हत्या की आशंका से हड़कंप
Mon, 09 Nov 2026 02:50 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:50 PM IST
सार
लखनऊ के नगराम क्षेत्र के समेसी गांव में पुराने कुएं से 55 वर्षीय किसान जियालाल का शव बरामद हुआ। शव और घटनास्थल के आसपास खून के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव वालों की लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के नगराम क्षेत्र के समेसी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर सुनसान जगह पर स्थित एक पुराने कुएं में 55 वर्षीय किसान का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी जियालाल पुत्र शिवदयाल के रूप में हुई। शव और घटनास्थल के आसपास खून के निशान मिलने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान गांव निवासी जियालाल पुत्र शिवदयाल के रूप में हुई।
शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नगराम पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष नगराम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसान की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
उधर, किसान का शव कुएं में मिलने और आसपास खून के निशान पाए जाने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।