फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fake news app account created to impersonate CM; misleading statement goes viral; case registered.

लखनऊ: न्यूज एप का फर्जी अकाउंट बनाकर सीएम के नाम पर किया खेल, गलत बयान वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 07 Sep 2026 10:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 07 Sep 2026 10:48 PM IST
सार

आरोपी ने न्यूज एप के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया। इसके बाद इस अकाउंट से मुख्यमंत्री के नाम से लगातार फर्जी बयान पोस्ट किए जा रहे हैं। आरोप है कि इससे मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Lucknow: Fake news app account created to impersonate CM; misleading statement goes viral; case registered.

विस्तार

प्रतिष्ठित न्यूज एप के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से गलत बयान वायरल करने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता आदेश कुमार बाजपेई की तहरीर पर आलमबाग पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


आलमबाग निवासी अधिवक्ता आदेश कुमार के मुताबिक, आरोपी ने न्यूज एप के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया। इसके बाद इस अकाउंट से मुख्यमंत्री के नाम से लगातार फर्जी बयान पोस्ट किए जा रहे हैं। आरोप है कि इससे मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, न्यूज एप के अधिकारियों ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ऐसे किसी भी बयान को प्रसारित करने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में जमकर हुई बारिश, इन जिलों में टूटा वर्षों का रिकॉर्ड; मानसून ने पार किया औसत बारिश का आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 10 से करें डाउनलोड, हेल्पलाइन नंबर भी जारी


इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed