फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Heavy rainfall across the state; years-old records broken in these districts; monsoon surpasses average ra

यूपी: प्रदेश में जमकर हुई बारिश, इन जिलों में टूटा वर्षों का रिकॉर्ड; मानसून ने पार किया औसत बारिश का आंकड़ा

Mon, 07 Sep 2026 08:34 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 07 Sep 2026 08:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सोमवार को पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। बरेली में 381.1 मिमी और शाहजहांपुर में 227 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो अब तक का रिकॉर्ड है। मानसून ने औसत बारिश का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार को सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

विज्ञापन
UP Heavy rainfall across the state; years-old records broken in these districts; monsoon surpasses average ra
यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सोमवार को पश्चिमी यूपी और तराई के कई जिलों में जमकर बारिश हुई। बरेली में 24 घंटे के दौरान 381.1 मिमी बारिश दर्ज की गई और शाहजहांपुर में भी 227 मिमी पानी बरसा। इन दोनों जिलों के अब तक उपलब्ध मापन इतिहास में एक दिन में यह सबसे अधिक बारिश है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी यूपी और तराई में हुई इस बारिश से प्रदेश में मानसून की स्थिति बदल गई है। एक जून से सात सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से एक प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन


यानी मानसून सीजन में अब तक हुई कुल बारिश ने औसत का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को बहराइच में 175 मिमी, लखीमपुर खीरी में 156 मिमी और एटा में 135 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को चित्रकूट, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के आसार हैं।

 

सामान्य बारिश का औसत 556.6 मिलीमीटर रहा

लखनऊ में मौसम बदला हुआ है। काले बादलों के बीच मूसलाधार बारिश हुई। बिजली कड़की और तेज बारिश के चलते कई इलाकों में अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हजरतगंज, गोमतीनगर, विभूतिखंड, इंदिरानगर और कैंट समेत कई इलाकों में बारिश हुई। अब बारिश थमने के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति है। कैंट के अटल तिराहे से निकल रही स्विफ्ट डिजायर पर नीम का पेड़ गिर पड़ा। 

गोमतीनगर में सड़क पर पानी जमा है। छात्र इसी नाले के पानी को पार कर स्कूल गए। मौसम विभाग ने आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मानसून के दौरान 1 जून से लेकर 6 सितंबर तक कुल 609.5 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 556.6 मिलीमीटर रहा है। यह सामान्य से 10 फीसदी अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed