{"_id":"60793d0fdc926e734419ac6d","slug":"lucknow-drdo-team-sent-by-rajnath-singh-will-form-two-kovid-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : राजनाथ सिंह ने भेजी डीआरडीओ की टीम, बनेंगे दो कोविड हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : राजनाथ सिंह ने भेजी डीआरडीओ की टीम, बनेंगे दो कोविड हॉस्पिटल
Fri, 16 Apr 2021 10:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:52 PM IST
सार
लखनऊ में कोरोना के कारण हालात काफी बिगड़ने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआडीओ की एक टीम लखनऊ भेजी है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लखनऊ के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राजधानी में चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की है। इस कड़ी में डीआरडीओ दो अस्थाई अस्पताल लखनऊ में स्थापित करेगा। साथ ही वहां पर सेना मेडिकल कोर की मदद से चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इसके लिए जिला प्रशासन ने कानपुर रोड स्थित हज हाउस व फैजाबाद रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम रिजॉर्ट को अधिग्रहित कर लिया है। साथ ही डीआरडीओ के समन्वयक यूपीडीआईसी की अभिरक्षा में दोनों स्थलों को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह के स्थानीय प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह इच्छा व्यक्त की थी कि जिला प्रशासन द्वारा कुछ बड़े-बड़े हाल उपलब्ध करा दिए जाएं तो डीआरडीओ के सौजन्य से वहां अस्थाई अस्पताल स्थापित करके चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इसी क्रम में प्रशासन ने दो स्थल अधिग्रहित करके डीआरडीओ को सौंपे हैं। समन्वयक डीआरडीओ के अनुसार उनकी विभागीय टीम दिल्ली से रवाना हो चुकी है और शनिवार तक लखनऊ आ कर काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
चिकित्सकीय सेवाओं के लिए डीआरडीओ टीम द्वारा मध्य कमान मुख्यालय के आर्मी कोर से संपर्क किया जा रहा है। दोनों अस्थायी अस्पताल अगले कुछ दिन में संचालित होने लगेंगे। इनमें बेड की संख्या डीआरडीओ टीम के मानक अनुसार जगह चिन्हित करने के बाद तय होगी, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों स्थानों पर करीब ढाई-ढाई सौ बेड की सुविधा रहेगी। दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार रक्षा मंत्री स्वयं लखनऊ के मामले में निगरानी कर रहे हैं। वह मुख्यमंत्री से भी चर्चा करते रहते हैं। इस बीच आने वाले समय में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 1000 बेड के अस्पताल को डिफेंस एक्सपो स्थल पर डीआरडीओ के परामर्श व सहयोग से बना कर क्रियाशील किया जाएगा।
600 बिस्तर वाले दो कोविड अस्पताल
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) लखनऊ में करीब 600 बिस्तर वाले दो कोविड अस्पताल बनाने का काम अगले हफ्ते ही शुरू कर देगा। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कोविड की बदतर होती हालात के मद्देनजर यह फैसला लिया गया।
कोविड के इलाज से संबंधित सभी सुविधाओं और तकनीक से लैस इन अस्थाई अस्पतालों का खर्च डीआरडीओ वहन करेगा। लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को ही संस्थान के चुनिंदा अधिकारी को बनाने की तैयारी के लिए लखनऊ रवाना होने का कहा है। अस्पताल के बिस्तर और ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए काम शुरू हो चुका है।