फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow dominates the new UP BJP team, with five faces finding a place.

Lucknow News: यूपी भाजपा की नई टीम में लखनऊ का दबदबा, पांच चेहरों को मिली जगह

Sat, 27 Jun 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Lucknow dominates the new UP BJP team, with five faces finding a place.
डाॅ नीरज सिंह 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी में राजधानी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी 64 सदस्यीय सूची में शहर के पांच नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


नई टीम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे डॉ. नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. नीरज सिंह लंबे समय से लखनऊ में संगठन में मजबूती से काम कर रहे थे।
विज्ञापन


युवा मोर्चे के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके लखनऊ के अभिजात मिश्रा को प्रदेश महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, शंकर सिंह लोधी को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। दोनों नेताओं की नियुक्ति को 2027 चुनाव से पहले ओबीसी और ब्राह्मण समीकरण साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा चेहरों में राहुल वाल्मीकि को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल वाल्मीकि दलित समाज से आते हैं और लखनऊ में सक्रिय रहे हैं। वह अभी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री का काम देख रहे थे। इनके अलावा लखनऊ के मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। जानकारों का मानना है कि लखनऊ से पांच नेताओं को जगह मिलने से साफ है कि राजधानी संगठन की रणनीति के केंद्र में रहेगी। अब नई टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने की होगी।

डाॅ नीरज सिंह 

डाॅ नीरज सिंह 

डाॅ नीरज सिंह 

डाॅ नीरज सिंह 

डाॅ नीरज सिंह 

डाॅ नीरज सिंह 

डाॅ नीरज सिंह 

डाॅ नीरज सिंह 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed