{"_id":"699c8fc7a5ab0b70ca05a8cc","slug":"lucknow-disabled-son-of-retired-teacher-duped-of-rs-34-75-lakh-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सेवानिवृत्त शिक्षिका के दिव्यांग बेटे से 34.75 लाख की ठगी, पुलिस ने नहीं सुना तो कोर्ट पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सेवानिवृत्त शिक्षिका के दिव्यांग बेटे से 34.75 लाख की ठगी, पुलिस ने नहीं सुना तो कोर्ट पहुंची पीड़िता
Mon, 23 Feb 2026 11:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:05 PM IST
सार
शिक्षिका के बेटे से निवेश के नाम पर 34.75 लाख रुपये की ठगी की गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीबीडी स्थित ए रॉयल एन्क्लेव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका मधु जैन के दिव्यांग बेटे से निवेश के नाम पर 34.75 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
मधु जैन के मुताबिक आरोपी बाराबंकी आजाद नगर निवासी आशुतोष द्विवेदी ने उनके दिव्यांग बेटे अमित कुमार से दोस्ती कर निवेश का झांसा दिया। आरोपी ने रुपये दोगुना करने का लालच देकर जुलाई 2025 से नवंबर 2025 के बीच ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर और नकद के माध्यम से 34 लाख 75 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शराब कारोबारी की हत्या कर बेटे ने शव के टुकड़े कर फेंके, पिता नीट की तैयारी करने का बना रहे थे दबाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चालक को झपकी आने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस पलटी, पांच की मौत
निवेश की रसीद मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि आरोपी ने साजिश के तहत बेटे से पांच सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। इससे हस्ताक्षर किए हुए कागजों के दुरुपयोग का डर सता रहा है। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।