फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : CRPF constable also included in solver gang

Lucknow : सॉल्वर गैंग में सीआरपीएफ का सिपाही भी शामिल, पूर्वांचल नेटवर्क का है सरगना, एसटीएफ तलाश में

Fri, 20 Jan 2023 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा सूरज शुक्ला, लखनऊ
सूरज शुक्ला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 06:26 AM IST
सार

गिरोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात सिपाही भी शामिल है। वह यूपी पुलिस के सिपाही अच्युतानंद के गिरोह के साथ मिलकर परीक्षाओं में सेंधमारी करता था।

विज्ञापन
Lucknow : CRPF constable also included in solver gang
crpf - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जीडी कांस्टेबल परीक्षा में सेंधमारी करने वाले गिरोह को लेकर अहम तथ्य उजागर हुआ है। गिरोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात सिपाही भी शामिल है।

विज्ञापन


वह यूपी पुलिस के सिपाही अच्युतानंद के गिरोह के साथ मिलकर परीक्षाओं में सेंधमारी करता था। उसकी मुख्य भूमिका पूर्वांचल के जिलों से अभ्यर्थी व सॉल्वर जुटाना था। एक तरह से वह पूर्वांचल का सरगना बनकर काम कर था। फिलहाल उसे एसटीएफ तलाश कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के 13 जिलों में दस जनवरी से जीडी कांस्टेबल की परीक्षा 61 केंद्रों पर ऑनलाइन चल रही है। बीते मंगलवार को एसटीएफ ने कुर्सी रोड टेढ़ी पुलिया स्थित सिन्को लर्निंग परीक्षा केंद्र से तीन सॉल्वर व तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था। इनसे मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के सरगना यूपी पुलिस के सिपाही अच्युतानंद यादव को अयोध्या से दबोचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ सीओ लाल प्रताप सिंह ने बताया कि अभी प्रयागराज निवासी सलमान, अमित व सुनील की तलाश है। जानकारी मिली है आरोपी सलमान सीआरपीएफ में सिपाही है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। अच्युतानंद व सलमान मुख्य रूप से गिरोह का संचालन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed