फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow city News

Lucknow News: राजाजीपुरम के 6000 उपभोक्ताओं की बिजली सुधरी

Mon, 14 Jul 2025 02:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:55 PM IST
विज्ञापन
Lucknow city News

विज्ञापन

3 करोड रुपए खर्च करके चालू किया गया नया नेटवर्क

माय सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजाजीपुरम कॉलोनी क्षेत्र के 6000 से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति गत रविवार से सुधर गई है। यह सुविधा उपभोक्ताओं को नए नेटवर्क से हासिल होगी, जब एक स्रोत की बिजली बंद हो जाएगी तो इस नए स्रोत से चालू होगी, जिससे उनके घरों का संकट दूर होगा।
यह जानकारी देते हुए तालकटोरा मंडल के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि राजाजीपुरम में 33/11 केवी उपकेन्द्र पाल तिराहा पर उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए नवनिर्मित 33 के वी रानी लक्ष्मीबाई लाइन से 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर नंबर -4 का कार्य कराया गया।
विज्ञापन


2.2 किमी लम्बी बिजली लाइन

इस कार्य से अब पाल तिराहा उपकेंद्र पर 33 केवी के तीन मुख्य स्रोत उपलब्ध हो गए हैं। इस कार्य से किसी भी लाइन के फैल होने पर विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने की समस्या से निजात मिल गई है। इस लाइन का निर्माण बिजनेस प्लान 2024-25 में तीन करोड़ की लागत से पूर्ण हुआ है। यह लाइन 2.2 किलोमीटर डबल सर्किट के साथ बनाई गई है। इस कार्य से पाल तिराहा उपकेन्द्र के लगभग 6000 उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत प्रदान की जा सकेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed