फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow cancer institute will be dedicated covid hospital

लखनऊ में आठ और कोविड अस्पताल बने, कोरोना मरीजों के लिए 1835 बेड बढ़े

Mon, 12 Apr 2021 10:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Apr 2021 10:38 PM IST
सार

यूपी में हिंद मेडिकल कॉलेज, सफेदाबाद, बाराबंकी के मेयो मेडिकल कॉलेज और अन्य सभी निजी मेडिकल कॉलेजों में भी कोविड बेड बनाए जाएं।

विज्ञापन
lucknow cancer institute will be dedicated covid hospital
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजधानी लखनऊ में आठ अस्पतालों को कोविड-19 हॉस्पिटल बनाया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद इसकी व्यवस्था कर दी गई।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इन आठ अस्पतालों के बढ़ने से राजधानी में 1835 और कोविड बेड की व्यवस्था कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत लखनऊ लोकबंधु राजनारायन हॉस्पिटल एल-2 श्रेणी के 250 बेड, रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय एल-2 श्रेणी के 100 बेड, एमसीएच विंग चिनहट एल-2 श्रेणी के 50 बेड, कॅरियर मेडिकल कॉलेज एल-2 श्रेणी के 520 बेड, इंटीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एल-2 श्रेणी के 210 बेड, प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एल-2 श्रेणी के 200 बेड, टीएसएम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एल-2 श्रेणी के 185 बेड, एरा मेडिकल कॉलेज एल-3 श्रेणी के 320 बेड को संक्रमितों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

कैंसर संस्थान बनेगा डेडिकेटेड कोविड अस्पताल

इससे पहले संक्रमण की रोकथाम को लेकर हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के सीजी सिटी स्थित कैंसर संस्थान को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि राजधानी के हिंद मेडिकल कॉलेज, सफेदाबाद, बाराबंकी के मेयो मेडिकल कॉलेज और अन्य सभी निजी मेडिकल कॉलेजों में भी कोविड बेड बनाए जाएं।

एरा मेडिकल कॉलेज, टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज और इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज को भी डेडिकेटड कोविड अस्पताल के रूप में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। प्रत्येक बेड पर हाई फ्लो नेजल कैन्युला के साथ ही, वेंटीलेटरों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

आरटी-पीसीआर जांच क्षमता 1.50 लाख प्रतिदिन हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा बढ़ाई जाए, जिससे कि आने वाले दिनों में रोजाना 1.5 लाख आरटी-पीसीआर जांच की जा सके। उन्होंने कोरोना जांच के लिए ट्रनैट मशीन का भी उपयोग करने और एंबुलेंसों का इस्तेमाल पूरी क्षमता से करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed