फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Both the gang rape accused arrested of sarojini nagar case.

Lucknow: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में गैर समुदाय के दोनों आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक नाबालिग

Wed, 25 Sep 2024 12:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 25 Sep 2024 12:53 AM IST
सार

पुलिस की जांच में सामने आया कि दोपहर करीब ढाई बजे कार से दोनों आरोपी पीड़िता को लेकर होटल पहुंचे। करीब एक घंटे तक वहां रखा। 3:30 बजे होटल से निकले। पीड़िता को कार में बैठाया और उसके घर के पास छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
Lucknow: Both the gang rape accused arrested of sarojini nagar case.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

नाबालिग छात्रा को कार से अगवाकर होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दोनों गैर समुदाय के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नाबालिग है।

विज्ञापन

सरोजनीनगर की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी निजी स्कूल में से पांचवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता ने सोमवार को सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि सोमवार दोपहर एक बजे जब उनकी बेटी स्कूल से लौट रही थी तभी इलाकाई निवासी दानिश और उसके 17 वर्षीय दोस्त ने उसे कार से अगवा कर लिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी उसे कृष्णानगर स्थित होटल पैराडाइज शांति इन में ले गए थे, वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। विरोध पर वीडियो वायरल करने और माता-पिता की हत्या करने की धमकी दी थी। शाम करीब चार बजे पीड़िता को घर के पास छोड़कर भाग गए थे। डीसीपी साउथ केशव कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी दानिश और एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश कर दानिश को जेल भेजा गया है। किशोर बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल किया गया है।

एक घंटे तक होटल में रखा था पीड़िता को
पुलिस की जांच में सामने आया कि दोपहर करीब ढाई बजे कार से दोनों आरोपी पीड़िता को लेकर होटल पहुंचे। करीब एक घंटे तक वहां रखा। 3:30 बजे होटल से निकले। पीड़िता को कार में बैठाया और उसके घर के पास छोड़कर भाग गए। आरोपी दानिश प्राइवेट कार चालक है, जबकि किशोर नाई है।


फुटेज में पीड़िता और दोनों आरोपी दिखे
डीसीपी के मुताबिक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गईं। इसमें दोनों आरोपी पीड़िता को होटल ले जाते और बाहर आते दिखे। इस दौरान जोर-जबरदस्ती करते नहीं दिखे। उधर, पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही पुलिस ने बयान भी दर्ज किए हैं। बुधवार को कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

बीमारी की बात कहकर लिया था रूम
पुलिस के मुताबिक दानिश ने होटल में बुकिंग के दौरान अपनी आईडी लगाई थी। आमतौर पर होटल में नाबालिगों को प्रवेश नहीं दिया जाता है। लेकिन, यहां होटल स्टाफ ने दानिश के साथ तीन लोगों को एक कमरे में जाने दिया। इसमें एक किशोर था जबकि पीड़िता भी नाबालिग थी। जब इस पहलू की जांच हुई तो पता चला कि तीनों ने बताया कि था कि उनके एक परिजन बीमार हैं। अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ देर के लिए रुकना है। इसलिए होटल वाले ने ज्यादा पूछताछ नहीं की। फिर भी एसीपी कृष्णानगर का कहना है कि प्रत्येक बिंदु की तफ्तीश की जा रही है। अगर होटल वाले की कोई लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed