{"_id":"6077135f8ebc3ec445530691","slug":"lucknow-bjp-general-secretary-said-arrested-dm-and-cmo-sent-to-jail-after-brajesh-pathak","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : ब्रजेश पाठक के बाद भाजपा के महामंत्री बोले, डीएम और सीएमओ को गिरफ्तार कर जेल भेजे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : ब्रजेश पाठक के बाद भाजपा के महामंत्री बोले, डीएम और सीएमओ को गिरफ्तार कर जेल भेजे सरकार
Thu, 15 Apr 2021 11:51 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:51 AM IST
सार
भाजपा के अवध क्षेत्र के महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने फेसबुक पर लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को संवेदनहीन बताते हुए जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भटनागर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
अभिषेक प्रकाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक के बाद अब सत्तारुढ़ दल भाजपा की ओर से भी राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण की अनियंत्रित स्थित पर आवाज उठने लगी है। भाजपा के अवध क्षेत्र के महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने फेसबुक पर लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को संवेदनहीन बताते हुए जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भटनागर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लखनऊ में कोरोना जानलेवा होता जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमित मरीज मदद मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के जिलाधिकारी और सीएमओ फोन नहीं उठाते हैं, मरीज परेशान हो रहे है।
विज्ञापन