लखनऊ: मुख्यमंत्री के नाम पर डॉक्टर को फर्जी मेल भेज ठगी की कोशिश, पीडीएफ फाइल और लिंक के जरिये बनाया दबाव
एसजीपीजीआई के डॉक्टर को पीडीएफ फाइल और लिंक भेजकर ठगने की कोशिश की गई। वहीं, उस पर दबाव भी बनाने का प्रयास किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विस्तार
साइबर जालसाज ने एसजीपीजीआई के डॉक्टर जितेंद्र सिंह चाहर को मुख्यमंत्री के नाम पर फर्जी मेल भेजकर ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होने का दबाव बनाया। ठगी की आशंका होने पर डॉक्टर ने पीजीआई थाने में सोमवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
जितेंद्र सिंह संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में तैनात हैं। उनके मुताबिक, 11 नवंबर को cmup@joinmeet.in आईडी से एक मेल आया। इसके साथ पीडीएफ फाइल और लिंक अटैच था। पीडीएफ खोलने पर वह मुख्यमंत्री कार्यालय के लेटरपैड पर जारी पत्र जैसा दिखा। इसमें उन्हें ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होने का निर्देश दिया गया था।
ये भी पढ़ें - यूपी: ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को ऐसे काउंटर करेगी सपा, चुनाव करीब आने पर होगी तीखी जुबानी जंग
ये भी पढ़ें - यूपी: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद एक मंच से दिखाएंगे ताकत, 26 को लखनऊ में महारैली; दस लाख लोगों की भीड़ का लक्ष्य
इसके बाद एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक कर मीटिंग में जुड़ने का दबाव बनाया। संदेह होने पर उन्होंने इन्कार करते हुए कॉल काट दी। बाद में जांच करने पर पता चला कि मेल आईडी और लेटरपैड दोनों फर्जी हैं। उन्होंने इसे ठगी का प्रयास बताते हुए पुलिस से शिकायत की।
एडीसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि जांच के बाद पीजीआई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस और साइबर टीम फर्जी मेल आईडी की पड़ताल के साथ कॉल करने वाले मोबाइल नंबर को भी ट्रेस कर रही है।
एसजीपीजीआई के कर्मचारियों के साथ पहले भी ठगी के मामले सामने आए हैं। लखनऊ में साइबर फ्रॉड
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहें, अपनाएं ये उपाय
साइबर फ्रॉड से बचने का पहला कदम है सतर्क रहना। यदि आपको किसी अज्ञात व्यक्ति से ईमेल, मैसेज या कॉल मिलता है और वह आपसे आपकी पर्सनल और बैंकिंग संबंधी जानकारी मांगता है, तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे किसी भी व्यक्ति पर विश्वास न करें।
पासवर्ड सुरक्षित रखें
मजबूत पासवर्ड बनाएं। यदि संभव हो तो यूजरनेम और पासवर्ड की टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करें। अपने ऑनलाइन अकाउंट के पासवर्ड को नियमित रूप से बदलें और यह आपका नाम, मोबाइल नंबर वाले नहीं होने चाहिए।
सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग करें
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करें। एक वायरलेस नेटवर्क का सुरक्षित रूप से कॉन्फिगर करें और अपने लैपटॉप के लिए एंटीवायरस और सिक्योरिटी वॉल का उपयोग करें।
फिशिंग ईमेल्स का सतर्कता से परीक्षण करें
किसी भी अनवांटेड ईमेल या मैसेज के विश्वासघातक लिंक्स या अटैचमेंट्स को क्लिक न करें, और उनसे कोई व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें। ये आपको बड़ा नुकसान कर सकते हैं।
अपडेट्स को नियमित रूप से चेक करें
अपने ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर, एंटीवायरस, और सुरक्षा सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट करें ताकि आपका डिवाइस सुरक्षित रहे।
