Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP to counter Owaisi-Chandrashekhar alliance in bitter war of words as elections draw near

यूपी: ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को ऐसे काउंटर करेगी सपा, चुनाव करीब आने पर होगी तीखी जुबानी जंग

Tue, 24 Nov 2026 09:03 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Nov 2026 09:03 PM IST
सार

Azam Khan: यूपी के चुनाव करीब आने के बाद दो मुस्लिम नेताओं असदुद्दीन ओवैसी और आजम खां के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
UP: SP to counter Owaisi-Chandrashekhar alliance in bitter war of words as elections draw near
सपा ने बनाई खास रणनीति। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा नेता आजम खां ने जेल से बाहर निकलते ही एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। वे सपा की खास रणनीति के तहत विधानसभा चुनाव तक ओवैसी के हर दांव का काट करेंगे। यही वजह है कि दोनों मुस्लिम नेताओं के बीच जुबानी टक्कर मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं।

विज्ञापन


हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुए आजम खां ने एक इंटरव्यू में ओवैसी की उत्तर प्रदेश में बढ़ती चुनावी महत्वाकांक्षाओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ ओवैसी के गठबंधन पर भी टिप्पणी की। आजम खां ने बाहरी लोगों को उत्तर प्रदेश के मामलों में दखल न देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


आजम खां ने ओवैसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे पहले तेलंगाना में अपनी चार सीटों को पांच करें। उन्होंने ओवैसी को अपने गृह राज्य में किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने की चुनौती दी। आजम खान ने तंज कसते हुए कहा कि सीमित सीटों पर लड़ने वाले नेता उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनावों में एआईएमआईएम आमतौर पर 8 से 9 सीटों पर चुनाव लड़ती है। 2023 में उसने 9 सीटें लड़ीं और सात सीटें जीतीं, जबकि 2018 में भी 7 सीटों पर जीत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ओवैसी का आरोप : सपा ने सिर्फ मुस्लिमों का किया इस्तेमाल

UP: SP to counter Owaisi-Chandrashekhar alliance in bitter war of words as elections draw near
असदुद्दीन औवैसी - फोटो : ANI

असदुद्दीन ओवैसी लगातार समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। उनका कहना है कि मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया है। ओवैसी ने ''अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा'' के नारे के साथ मुसलमानों के स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व की वकालत की है। ओवैसी ने कहा कि सपा सरकार में हुए काम के लिए आजम को ही निशाना बनाया गया।

जवाब में आजम खां ने कहा कि अगर ओवैसी को उनसे इतनी ही सहानुभूति होती तो उनके घर पर हालचाल पूछने आए होते। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश की सियासत स्थानीय नेतृत्व से तय होगी, बाहरी हस्तक्षेप से नहीं। एक पॉडकास्ट में आजम खां ने ओवैसी को किसी और के इशारे पर काम करने वाला बताया था। साथ ही कहा कि अल्लाह का ही एक नाम है अब्दुल , इसलिए इस नाम के साथ ऐसा बयान देना उचित नहीं।

प्रतीकों की लड़ाई और वकालतनामे पर तंज

यह टकराव अब बयानों और सोशल मीडिया से आगे बढ़कर प्रतीकों की लड़ाई में बदल गया है। आजम खां ने कहा था कि उनके इलाके में हैदराबादी बिरयानी नहीं, बल्कि पुलाव और मटन बिरयानी पसंद की जाती है। इसके जवाब में इटावा में एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम इलाकों में हैदराबादी बिरयानी बंटवाकर विरोध दर्ज कराया। वहीं, आजम खां ने ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने मुकदमों में बैरिस्टर साहब के एक वकालतनामे के लिए तरसते रहे।

आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के बरी होने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने अकबरुद्दीन के बयान ''15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो'' का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे बयान देने वाले लोग बरी हो जाते हैं, जबकि तनखैय्या करने पर मेरी सदस्यता चली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed