फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: ASI attacked with arrow in CBI office, commotion in the office; accused caught by employees

Lucknow News: सीबीआई दफ्तर में एएसआई पर तीर से हमला... मचा हड़कंप; कर्मचारियों ने आरोपी को दौड़ाकर दबोचा

Sat, 24 May 2025 08:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 24 May 2025 08:15 AM IST
सार

 ASI attacked with arrow: हजरतगंज स्थित सीबीआई दफ्तर में शुक्रवार को बिहार निवासी दिनेश मुर्मू ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह को सीने पर तीर से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Lucknow: ASI attacked with arrow in CBI office, commotion in the office; accused caught by employees
सीबीआई दफ्तर में एएसआई पर तीर से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हजरतगंज स्थित सीबीआई दफ्तर में शुक्रवार दोपहर बिहार के मुंगेर निवासी दिनेश मुर्मू ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह को सीने पर तीर मारकर घायल कर दिया। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। केस दर्ज कर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एएसआई वीरेंद्र सिंह लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात हैं और सीबीआई दफ्तर की सुरक्षा में नियुक्त हैं। शुक्रवार दोपहर झोला लेकर दिनेश दफ्तर पहुंचा और गेट के किनारे बैठ गया। एएसआई ने दफ्तर आने का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बाहर जाने के लिए कहा तो दिनेश भड़क उठा और कुछ कदम चलने के बाद झोले से तीर धनुष निकाल कर एएसआई पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। दिनेश पूर्व में रेलवे में गैंगमैन था।
विज्ञापन


उसने काफी साल पहले वाराणसी में तैनाती के दौरान रेलवे में निरीक्षक पर 200 रुपये रिश्वत लेने की शिकायत सीबीआई की एंटी करप्शन टीम से की थी, जिसमें आरोपी दरोगा को सजा भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई को तीर मारने वाला दिनेश डेढ़ माह पहले भी पहुंचा था सीबीआई दफ्तर

 हजरतगंज स्थित सीबीआई दफ्तर में शुक्रवार दोपहर बिहार के मुंगेर निवासी दिनेश मुर्मू ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह को सीने पर तीर मारकर घायल कर दिया। एसीपी विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह सीबीआई दफ्तर पहुंचे। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। धनुष और छह तीर बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। बताया जा रहा है कि दिनेश डेढ़ माह पहले भी सीबीआई दफ्तर आया था, लेकिन तब उसे वापस भेज दिया गया था। हालांकि, उसने दोबारा दफ्तर क्यों आने की कोशिश की, इसका स्पष्ट जवाब वह नहीं दे पा रहा है। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

आरोपी ने की थी रिश्वतखोरी की शिकायत

पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि दिनेश पूर्व में रेलवे में गैंगमैन था। उसने काफी साल पहले वाराणसी में तैनाती के दौरान रेलवे में निरीक्षक पर 200 रुपये रिश्वत लेने की शिकायत सीबीआई की एंटी करप्शन टीम से की थी, जिसमें आरोपी दरोगा को सजा भी हुई थी।

घर पर खुद बनाया था धनुष व तीर, ट्रेन से पहुंचा था लखनऊ

एसीपी हजरतगंज ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद तीर की लंबाई दो फीट है। उसमें लगे फल की लंबाई करीब तीन से चार इंच की है। पूछताछ में आरोपी दिनेश ने बताया कि उसने घर पर ही धनुष व तीर बनाया था। वह ट्रेन से बिहार से लखनऊ आया था। दिनेश ने एएसआई वीरेंद्र सिंह को चार फीट दूर से तीर मारा था। अगर यही दूरी और होती तो तीर का फोर्स अधिक होता और एएसआई को गंभीर चोट लगती।

अगर दूर से मारा होता तो लगी थी गंभीर चोट

दिनेश ने एएसआई वीरेंद्र सिंह को चार फीट दूर से तीर मारा था। अगर यही दूरी और होती तो तीर का फोर्स अधिक होता और एएसआई को गंभीर चोट लगती। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि वीरेंद्र सिंह के सीने में पांच सेमी का घाव था। बाण का घाव सीने के अंदर तक नहीं पहुंचा था। इलाज बाद एएसआई की हालत में सुधार है। बताया डॉक्टराें की टीम उसकी सेहत की निगरानी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed