{"_id":"6a394a2eb17f3d8ac6094b42","slug":"lucknow-altercation-on-train-elderly-woman-and-her-son-beaten-up-upon-arrival-at-charbagh-station-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ट्रेन में कहासुनी, चारबाग स्टेशन पहुंचते ही बुजुर्ग महिला व बेटे को पीटा, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ट्रेन में कहासुनी, चारबाग स्टेशन पहुंचते ही बुजुर्ग महिला व बेटे को पीटा, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Mon, 22 Jun 2026 08:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:13 PM IST
सार
ट्रेन के सेकंड एसी बोगी ए-2 में सहयात्री अलख निरंजन मिश्रा नशे में बदतमीजी कर रहा था। उन्होंने उसकी शिकायत टीटीई और रेलवे हेल्पलाइन 139 पर की। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन में कहासुनी के बाद चारबाग रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला और उनके बेटे को पीटा गया। आरोपी सहयात्री व चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस में हुई कहासुनी से जुड़ा है।
विज्ञापन
59 वर्षीय पूनम पांडेय के अनुसार, वह मुजफ्फरपुर से लखनऊ आ रही थीं। ट्रेन के सेकंड एसी बोगी ए-2 में सहयात्री अलख निरंजन मिश्रा नशे में बदतमीजी कर रहा था। उन्होंने उसकी शिकायत टीटीई और रेलवे हेल्पलाइन 139 पर की। हाजीपुर में जीआरपी ने अलख को हिदायत दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ: कोचिंग सेंटर में दर्दनाक हादसा, एसी के तार से झूलकर उतरे लोग; गेट पर आग लगने से 15 जिंदा जले; तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत: सीएम योगी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
सोमवार सुबह 10:50 बजे ट्रेन चारबाग स्टेशन पहुंची। उतरने के दौरान उनकी युवती और तीन युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर तीनों ने गाली-गलौच करते हुए उनकी पिटाई कर दी। इसी बीच पीड़िता के बेटे उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। उनकी भी पिटाई की गई। आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह डागर ने बताया कि ट्रेन में सामान रखने के लिए दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद चारबाग पर मारपीट की घटना हुई। जीआरपी ने ट्रेन के सहयात्री, युवती व तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं स्टेशन पर बगैर प्लेटफार्म टिकट पहुंचे शाश्वत, अपर्णा, आयुष और शिवांग के खिलाफ रेलवे ने जुर्माना वसूला। जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।