{"_id":"68e87f51822983687300edbe","slug":"lucknow-adulterated-ghee-and-oil-were-being-sold-in-shops-756-tins-recovered-rotten-dry-fruits-destroyed-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दुकानों में बेचा जा रहा था मिलावटी घी-तेल... 756 टिन बरामद किया, सड़े-गले मेवे नष्ट कराए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दुकानों में बेचा जा रहा था मिलावटी घी-तेल... 756 टिन बरामद किया, सड़े-गले मेवे नष्ट कराए गए
Fri, 10 Oct 2025 09:12 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:12 AM IST
सार
एफएसडीए के अभियान के दौरान 24.92 लाख रुपये की सामग्री सीज की गई। वहीं, 763 किग्रा सामग्री नष्ट कराई गई जिसकी अनुमानित लागत 4.22 लाख रुपये है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार को 726 टिन मिलावटी घी व तेल बरामद किया। कई प्रतिष्ठानों पर लाखों रुपये के सड़े मेवे व मसाले मिले। जांच टीम ने खराब खाद्य पदार्थों में से अधिकतर सामग्री को सीज किया और कुछ को नष्ट करा दिया। 17 नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ के बिक्री की शिकायतों पर ये कार्रवाई हुई। बृहस्पतिवार को अमीनाबाद के मंगलम एग्रोटेक में छापा मारा गया। यहां से 253 टिन वनस्पति घी, 81 टिन पामोलिन सीज किया गया। मोहिबुल्लापुर स्थित गोकुल एग्रो लिमिटेड से 392 टिन पॉम ऑयल सीज किया गया। इसके अलावा श्रीराम स्वरूप कोल्ड स्टोरेज एंड एलाइड फैजाबाद रोड में 50 किलोग्राम चिलगोजा, मूंगफली, हल्दी, सौंफ, काजू और छुहारा खराब पाया गया। इन्हें नष्ट कराया गया। फर्म हरि राम एंड संस सुभाष मार्ग से खराब खड़े मसाले मिले, जिनको सीज किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पीडीए के जवाब में मुस्लिमों को साधने की मुहिम, मायावती ने सीएम योगी की तारीफ कर नई सियासी बहस को दिया जन्म
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हीरा बनाने वाली मशीनें बाजार में, चार साल में 90 प्रतिशत गिरे कृत्रिम हीरे के भाव... 150 साल में बनता है असली हीरा
खराब मावा भी बेचा जा रहा था: टीम ने नाका हिंडोला खोवा मंडी में भी जांच की। यहां सर्वेश कुमार जो मावा बेच रहे थे, वह खराब पाया गया। कुल 50 किलो मावा नष्ट कराया गया। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि सभी को नोटिस जारी किया गया है। टीम ने मैदा, किशमिश, पनीर, रिफाइंड समेत 17 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
ये हुई कार्रवाई:
13 हजार 256 किग्रा की खाद्य सामग्री सीज की गई जिसकी अनुमानित लागत 24.92 लाख है।
763 किग्रा खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई जिसकी अनुमानित लागत 4.22 लाख रुपये है।
सीज व नष्ट की गई सामग्रीः घी, तेल, चिलगोजा, खड़े मसाले, मूंगफली, साबुत हल्दी, सौंफ, काजू, छुहारा आदि।