फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati gave new political debate by praising Chief Minister Yogi Adityanath in rally at Lucknow

UP: पीडीए के जवाब में मुस्लिमों को साधने की मुहिम, मायावती ने सीएम योगी की तारीफ कर नई सियासी बहस को दिया जन्म

Fri, 10 Oct 2025 08:19 AM IST
शाहरुख खान अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 10 Oct 2025 08:19 AM IST
सार

लखनऊ में आयोजित रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीडीए के जवाब में मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश की। इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती ने रैली में सीएम योगी की तारीफ कर नई सियासी बहस को जन्म दिया है।

विज्ञापन
Mayawati gave new political debate by praising Chief Minister Yogi Adityanath in rally at Lucknow
रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने समर्थकों का हाथ उठाकर किया अभिवादन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए से चोट खाने के बाद बसपा ने मुस्लिम वोट बैंक को अपने पाले में लाने की मुहिम तेज कर दी है। बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बृहस्पतिवार को राजधानी में हुई रैली में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों का विकास न होने व जानमाल का खतरा होने की बात कहकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


साथ ही जातिवादी दलों पर संविधान को बदलकर पुरानी जातिवादी व्यवस्था लागू करने का आरोप लगाते हुए दलित समाज को आगाह किया। मायावती ने सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना कर नई सियासी बहस को जन्म दिया तो दलित महापुरुषों की उपेक्षा करने पर सपा को जमकर घेरा। 
विज्ञापन


पूरे संबोधन में उन्होंने भाजपा के किसी भी वरिष्ठ नेता पर सीधे हमला नहीं बोला। संविधान पर खतरे का सामना केवल बसपा द्वारा ही किए जाने की बात कहकर दलित वोटबैंक को संदेश दिया कि उनके अधिकार बसपा ही दिला सकती है। ये भी याद दिलाया कि जातिवादी पार्टियों से गठबंधन करने पर सवर्णों का वोट बसपा को नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश का देना है साथ
बसपा सुप्रीमो ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को पहले बोलने का मौका देकर पार्टी के भविष्य की तस्वीर भी साफ कर दी। उन्होंने कहा कि आकाश अब पार्टी के मूवमेंट से पूरी तरह जुड़ चुके हैं। पूरी लगन और मेहनत से काम कर रहे हैं। जिस तरह आपने कांशीराम के बाद मेरा साथ दिया, उसी तरह आकाश का भी देना है।
 

15 साल का वनवास खत्म करने का आह्वान
बसपा ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत की सरकार बनाकर अपना 15 साल का वनवास खत्म करने के लिए रैली के जरिये तगड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। करीब तीन लाख लोगों की क्षमता वाला कांशीराम स्मारक स्थल खचाखच भरा रहा तो बाहर भी इतनी ही भीड़ दिखाई दी।
 

आजम खां से मुलाकात की अटकल को अफवाह बताया
बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित रैली में मायावती ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बसपा में शामिल होने की अफवाहों पर भी विराम लगा दिया। मायावती ने कहा कि मैं किसी से छिपकर नहीं, खुलेआम मिलती हूं। दूसरे दलों के नेता ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। 




 

ऐसा 2017 में भी हुआ था, लेकिन पार्टी के लोग गुमराह नहीं हुए थे। बसपा प्रमुख ने ईवीएम में धांधली का आरोप भी लगाया। कहा कि बसपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों ने अपने वोट ट्रांसफर किए। ईवीएम में धांधली की। यह सिस्टम आगे खत्म हो सकता है। 

वहीं आजाद समाज पार्टी का नाम लिए बिना इशारे में कहा कि दलित वोट बैंक को बांटने के लिए स्वार्थी व बिकाऊ लोगों की पार्टी व संगठन बनाकर अपने फायदे के लिए प्रत्याशी खड़े किए जा रहे हैं। एकाध को जितवा भी देते हैं। 
 

दोस्ती या रिश्ते में पड़कर अपना वोट बर्बाद नहीं करना है। वहीं पहलगाम की घटना पर कहा कि पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध कर इसे रोका जा सकता है। अमेरिकी टैरिफ को लेकर भी केंद्र सरकार को सतर्क रहना होगा। देश को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद हवा-हवाई नहीं होनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed