{"_id":"6096e2ff643fe75af236f798","slug":"lucknow-administration-issued-number-of-shops-to-order-goods-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : प्रशासन ने घर बैठे सामान मंगाने के लिए जारी किए दुकानों के नंबर, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : प्रशासन ने घर बैठे सामान मंगाने के लिए जारी किए दुकानों के नंबर, यहां देखें पूरी लिस्ट
Sun, 09 May 2021 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 May 2021 12:44 AM IST
सार
- अपर जिलाधिकारी को बनाया गया नोडल अधिकारी
- प्रशासन का मानना है कि खास तौर पर कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों के लिए इस सुविधा से काफी राहत होगी।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोविड संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगे कर्फ्यू और अन्य पाबंदियों के दौरान लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर बैठे कराने के लिए जिला प्रशासन ने डोर स्टेप डिलिवरी व्यवस्था को लागू किया है। इसके तहत जरूरी दुकान संचालकों के मोबाइल फोन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर संपर्क करके लोग घर बैठे जरूरी सामान मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रशासन का मानना है कि खास तौर पर कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों के लिए इस सुविधा से काफी राहत होगी। इसके अलावा जिन घरों में बाहर आने जाने वाले लोग बीमार हैं। कोई कहीं आने जाने वाला नहीं, उन घरों में भी फोन करके आवश्यक वस्तुएं मंगाई जा सकती हैं। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इसके लिए थानावार दवा दुकानों व उनके संचालकों के नाम व फोन नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा खाद्य सामग्री की आपूर्ति के लिए लगभग सभी शॉपिंग स्टोर्स को जिम्मेदारी दी गई है। उनके प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही खासतौर पर वृहद कंटेनमेंट जोन में दुग्ध आपूर्ति के लिए पराग के गाड़ी चालकों व पर्यवेक्षकों की नंबर भी जारी किए गए है। इस कार्य के लिए अपर जिलाधिकारी (ना.आ.) (मो.नं.9415005006) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
यहां पढ़ें लखनऊ में दवाओं की डोर टू डोर आपूर्ति के लिए रिटेल मेडिकल स्टोर्स की सूची
जनपद लखनऊ में लॉकडाउन की अवधि में होम डिलीवरी के माध्यम से खाद्य सामग्री की आपूर्ति हेतु प्रतिष्ठानों का विवरण
लखनऊ में पराग दूध आपूर्ति व्यवस्था के लिए वाहन संख्या और क्षेत्र का वितरण