फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A young man raped a two-year-old girl who had come to a wedding

Lucknow: शादी में आई दो साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 26 Nov 2025 12:24 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Nov 2025 12:24 AM IST
सार

आरोपी की घिनौनी हरकत पर बच्ची रोने लगी। इस पर आरोपी संदीप ने बच्ची को छत से नीचे फेंकने की धमकी दी। परिजनों ने उसे पकड़कर जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Lucknow: A young man raped a two-year-old girl who had come to a wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : साेशल मीड़िया

विस्तार

लखनऊ के इटौंजा के एक गांव में सोमवार रात शादी समारोह में आई दो वर्ष की बच्ची को मकान की दूसरी मंजिल पर ले जाकर सीतापुर सिधौली सिरगंज निवासी संदीप कुमार ने दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजनों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि दो वर्ष की बच्ची सोमवार रात आठ बजे परिवार के साथ रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। बच्ची समारोह में आए बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच आरोपी संदीप वहां पहुंचा और बच्ची को गोद में उठाकर मकान की दूसरी मंजिल पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रूस और सिंगापुर में नौकरी के नाम पर 33 लोगों से 66 लाख ठगे, एयरपोर्ट पर रद्द किए गए टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अनियंत्रित ट्रक ने बरातियों से भरी बस में मारी टक्कर, एक की मौत, 30 घायल


रोने पर छत से फेंकने की दी धमकी: आरोपी की घिनौनी हरकत पर बच्ची रोने लगी। इस पर आरोपी संदीप ने बच्ची को छत से नीचे फेंकने की धमकी दी। बच्ची सहम गई। इस बीच बच्ची को गायब देख परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया। कुछ ही देर में परिजन जब दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचे तो आरोपी बच्ची के साथ गलत काम करते दिखा। बच्ची के पिता ने लोगों की मदद से आरोपी संदीप को पकड़ लिया। नाराज लोगों ने उसकी धुनाई कर दी।

परिजनों को देख फफक कर रो पड़ी बच्ची: मासूम बच्ची ने जैसे ही छत पर परिजनों को देखा वह पिता से लिपट कर फफक-फफक कर रोने लगी। उसने आरोपी सुनील की गलत हरकत के बारे में घरवालों को रोते हुए बताया। बच्ची के परिजन आरोपी सुनील को पकड़ कर इटौंजा थाने लेकर पहुंचे। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया।

बिना बुलाए ही शादी समारोह में पहुंचा था आरोपी: पुलिस को पूछताछ और जांच में पता चला कि आरोपी सुनील कैटरिंग का काम करता है। वह बिना निमंत्रण के ही शादी समारोह में घुस आया था। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि आरोपी को शादी समारोह में आई प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया था, पर उनकी मुलाकात नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी संदीप का आपराधिक इतिहास फिलहाल नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed