फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 33 people were duped of Rs 66 lakh in the name of jobs in Russia and Singapore

Lucknow: रूस और सिंगापुर में नौकरी के नाम पर 33 लोगों से 66 लाख ठगे, एयरपोर्ट पर रद्द किए गए टिकट

Wed, 26 Nov 2025 12:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Nov 2025 12:00 AM IST
सार

कंपनी पर 32 लोगों से रूस और सिंगापुर में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। ये लोग जब विदेश जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे तो ठगी का पता चला।

विज्ञापन
Lucknow: 33 people were duped of Rs 66 lakh in the name of jobs in Russia and Singapore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

लखनऊ के विभूतिखंड थाने में पातेपुर निवासी आश मोहम्मद ने चिनार ट्रैवल एंड ट्रेड लिंक, मैनपावर सर्विस एजेंसी के खिलाफ 66 लाख की ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर की है। कंपनी पर आश मोहम्मद और 32 अन्य लोगों से रूस और सिंगापुर में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आश के मुताबिक कुछ समय पहले उनका संपर्क विभूतिखंड स्थित चिनार ट्रैवल एंड ट्रेड लिंक, मैनपावर सर्विस एजेंसी कंपनी पहुंचे थे। यहां उन्हें कंपनी के कर्मियों ने रूस और सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। बदले में उनसे दो लाख रुपये की मांग की गई। आश ने अपने 32 साथियों को भी नौकरी दिलाने की बात कही थी। आश का आरोप है कि बात बनने पर कंपनी ने सभी से पासपोर्ट व दो लाख-लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक क्लिक में देखें ध्वजारोहण: रामलला के लिए वस्त्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी, नजारा देख साधु-संत हुए भावुक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर ध्वजारोहण : पीएम मोदी बोले-मानसिक गुलामी ने 'राम' को भी काल्पनिक बताया; पढ़ें पांच बड़ी बातें


एयरपोर्ट पहुंचे ठगी का चला पता: कुछ दिन बाद जब आश व उनके साथी विदेश जाने के लिए मुंबई, दिल्ली व चेन्नई के एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पता चला कि उनके टिकट कैंसिल कर दिए गए हैं। पीड़ित जब कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि वहां ताला लगा हुआ था। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी से शिकायत की।

ये हुए ठगी का शिकार: ठगी का शिकार होने वालों में आबिद अली, नागेंद्र कुमार, रामवचन, हरिंदर, समरजीत, सद्दाम, उमर, शाह आलम, अंगद, अरमान, सूरज सिंह, अशोक, संतोष, हकीमुल्लाह, फिजान, शमसाद, जुवेद, सोनू कुमार, राजकुमार, विकास, शिवांक, सोनू अंसारी, सिकंदर, निरज, मोतिउल्लाह और अन्य शामिल हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed