फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A three-year-old girl was kidnapped from Charbagh station... FIR registered after 48 days; a call cam

Lucknow: चारबाग स्टेशन से तीन वर्ष की बच्ची का अपहरण...48 दिन बाद एफआईआर; अनजान नंबर से आया फोन

Fri, 23 Jan 2026 07:47 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 23 Jan 2026 07:47 PM IST
सार

लखनऊ के चारबाग स्टेशन से तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला 48 दिन बाद दर्ज हुआ है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जीआरपी ने सुनवाई नहीं की। 

विज्ञापन
Lucknow: A three-year-old girl was kidnapped from Charbagh station... FIR registered after 48 days; a call cam
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : iStock

विस्तार

चारबाग स्टेशन पर बड़ी लाइन के पास परिवार के साथ सो रही तीन वर्षीय रितिका का अपहरण कर लिया गया। घटना चार दिसंबर को हुई। परिजनों के पास अनजान नंबर से कॉल भी आई और बच्ची को पहले लखनऊ घंटाघर व फिर कानपुर में होने की बात बताई। 

विज्ञापन


शिकायत पर जीआरपी ने परिजनों को टरका दिया। 21 जनवरी को रितिका की मां वीना ने हुसैनगंज थाने में बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया है। फिलहाल बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है। मूल रूप से जौनपुर के मछली शहर फुलखा निवासी वीना और उनके पति राजेश चारबाग के आसपास सफाई का काम करते हैं।
विज्ञापन


राजेश ने अनुसार, वे लोग चारबाग बड़ी लाइन पानी की टंकी के पास रहते थे। चार दिसंबर की रात वह परिवार के साथ सोए थे। रितिका भी उनके साथ लेटी थी। रात करीब तीन बजे वीना की आंख खुली तो बेटी नहीं दिखी। दोनों ने मिलकर रितिका को तलाशना शुरू किया पर कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने नहीं की सुनवाई

राजेश ने बताया कि इस बीच उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी घंटाघर के पास मौजूद है। उन्होंने फौरन इसकी शिकायत जीआरपी से की। जीआरपी ने अनजान नंबर से कॉल करने वाले से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह कानपुर में है। 

इसके बाद जीआरपी ने बिना केस दर्ज किए ही टरका दिया। राजेश के अनुसार, वे लोग बच्ची को तलाशते हुए कानपुर पहुंचे। 20 दिन उन लोगों ने बच्ची को कानपुर में तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वे लोग जौनपुर चले गए।

डीसीपी को भेजा पत्र, जौनपुर जाकर पुलिस ने ली तहरीर

बच्ची की मां ने शिकायती पत्र डीसीपी मध्य को डाक के माध्यम से भेजा, जो हुसैनगंज पुलिस को मिला। हुसैनगंज पुलिस की टीम रितिका के घर पहुंची और परिजनों को लेकर लखनऊ आई। हुसैनगंज पुलिस ने 21 जनवरी को रितिका के अपहरण का केस दर्ज किया। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि पुलिस की दो टीमें अपहृत बच्ची की तलाश में लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed