फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A packet labelled 'Dastarkhan' was found in the temple premises. Upon opening, bones and cold drink b

Lucknow : मंदिर परिसर में ‘दस्तरखान’ लिखा पैकेट मिला, खोलने पर हड्डियां-कोल्डड्रिंक की बोतलें मिलीं

Mon, 24 Nov 2025 07:56 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 24 Nov 2025 07:56 PM IST
सार

लखनऊ के बारेश्वर महादेव मंदिर में ‘दस्तरखान’ लिखा संदिग्ध पैकेट मिला, जिसमें हड्डियां और कोल्डड्रिंक की खाली बोतलें थीं। इसे शरारती तत्वों की हरकत माना जा रहा है। समिति और स्थानीय लोग नाराज हैं। 

विज्ञापन
Lucknow: A packet labelled 'Dastarkhan' was found in the temple premises. Upon opening, bones and cold drink b
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में जानकीपुरम स्थित सहारा ग्रेस परिसर के बारेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार सुबह संदिग्ध पैकेट मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंदिर में नियमित पूजा करने पहुंचे लोगों ने सुबह भगवान के सामने एक पैकेट देखा, जिस पर ‘दस्तरखान’ लिखा हुआ था। पैकेट खोलने पर उसमें हड्डियां, कोल्डड्रिंक की खाली बोतलें और अन्य आपत्तिजनक खाद्य सामग्री के अवशेष मिले।
विज्ञापन


बारेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप राय ने बताया कि मंदिर परिसर में बाहरी पशुओं का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है, ऐसे में यह पैकेट किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर फेंका है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, इससे पूर्व भी ऐसी हरकतें हो चुकी हैं, जिससे नागरिकों में रोष है। 
विज्ञापन


घटना के बाद वहां तत्काल प्रभाव से मंदिर और परिसर की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। प्रदीप राय ने बताया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed