फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A moving car caught fire, three people saved their lives by jumping out, panic in the area; traffic j

लखनऊ: चलती कार में लगी आग, तीन लोगों से कूदकर बचाई जान, इलाके में मचा हड़कंप; सड़क पर लगा जाम

Thu, 05 Jun 2025 08:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Jun 2025 08:51 AM IST
सार

moving car caught fire: लखनऊ में बुधवार को गोमती रिवर फ्रंट के पास चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोगों ने कूदकर जान बचाई। 

विज्ञापन
Lucknow: A moving car caught fire, three people saved their lives by jumping out, panic in the area; traffic j
लखनऊ में चलती कार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोमती रिवर फ्रंट पुल पर बुधवार शाम चलती कार में आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग बुझाई। आग के चलते 1090 से रिवर फ्रंट की तरफ आने वाले रास्ते पर जाम लग गया।

विज्ञापन


एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत के मुताबिक माल एवेन्यू निवासी ड्राइवर निजाम जेपी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार शाम वह विजय कुमार व एक अन्य कर्मचारी के साथ कार से गोमतीनगर उजरियांव जा रहे थे। 1090 चौराहे से रिवर फ्रंट पुल पर पहुंचे थे, तभी बोनट से धुआं उठने लगा और आग लग गई। निजाम ने तत्काल कार सड़क किनारे रोकी और तीनाें ने बाहर कूदकर जान बचाई। बीच सड़क पर कार में आग लगने से ट्रैफिक थम गया। मौके पर हजरतगंज पुलिस व दमकल की एक गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। चालक निजाम के मुताबिक शार्ट सर्किट से कार में आग लगी थी।

विज्ञापन

चलती कार में आग लगने के कारण

हीवेट पॉलीटेक्निक के मैकेनिकल शिक्षक एमपी सिंह ने बताया कि डीजल, पेट्रोल में लीकेज व ज्वलनशील पदार्थों के संपर्क में आने से कार में आग लग सकती है। कार को तेज धूप या गर्मी में खड़ी करने से इंजन और अन्य कंपोनेंट्स ज्यादा गर्म होने की वजह से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

इन उपायों को अपनाएं
एमपी सिंह ने बताया कि गर्मी के समय कार का नियमित रखरखाव जरूरी है। मेंटेनेंस के वक्त कार की वायरिंग, इलेक्ट्रिकल सिस्टम व ईंधन लीकेज जांच जरूर कराएं। टायरों की जांच कराएं। कार को हमेशा छाया में खड़ी करें। धूप में खड़ी करते हैं तो चारों विंडो को थोड़ा खुली रखें, ताकि केबिन का तापमान ज्यादा न हो। गाड़ी में कभी भी ज्वलनशील पदार्थ न रखें। आग बुझाने का यंत्र साथ रखें। गाड़ी से धुआं, जलन व असामान्य आवाज आने पर जांच कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed