{"_id":"6aacc7a52430c2b8ea076653","slug":"lucknow-70-year-old-woman-stabbed-to-death-in-sarojini-nagar-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: 70 वर्षीय महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या, घर में रक्तरंजित हालत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: 70 वर्षीय महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या, घर में रक्तरंजित हालत में मिला शव
Fri, 18 Sep 2026 10:39 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:39 AM IST
सार
शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो दूध देने पहुंची पड़ोसी महिला आशा ने कई बार आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। गेट से झांककर देखा तो छेदाना सामने चारपाई पर लहूलुहान हालत में नजर आई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर एकत्र हुए लोग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला छेदना की घर के अंदर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह अकेले ही घर में रहती थी। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो दूध देने पहुंची पड़ोसी महिला आशा ने कई बार आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
गेट से झांककर देखा तो छेदाना सामने चारपाई पर लहूलुहान हालत में नजर आई। आसपास के लोगों को पता चला तो ग्रामीणों के भीड़ इकट्ठा हो गई।
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।