{"_id":"5d151e268ebc3e3c655a1f1a","slug":"lu-hostel-allotment-from-1-july-lucknow-news-lko467633026","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि में छात्रावास आवंटन एक जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि में छात्रावास आवंटन एक जुलाई से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लविवि में छात्रावास आवंटन एक जुलाई से, अधिकतर विद्यार्थियों को आवंटन प्रक्रिया की जानकारी ही नहीं
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया आखिरी चरण में है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। छात्रावास के लगभग 2000 कमरों का आवंटन एक जुलाई से शुरू होगा। खास ये कि विवि की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्रावास आवंटन से जुड़ी प्रक्रिया 25 जून से चल रही है जबकि अधिकतर विद्यार्थियों को इसकी सूचना ही नहीं है।
चीफ प्रोवोस्ट प्रो. संगीता रानी की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की आवंटन लिस्ट 29 या 30 जून को जारी होगी। विद्यार्थियों को 1 से 4 जुलाई के बीच छात्रावास में रिपोर्ट करके फीस जमा करनी होगी। कमरों का आवंटन 1 से 7 जुलाई के बीच किया जाएगा। जबकि सभी परास्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की आवंटन सूची 4 जुलाई को जारी होगी। विद्यार्थियों को 5 से 9 जुलाई के बीच छात्रावास में रिपोर्ट करके फीस जमा करनी होगी। कमरों का अलॉटमेंट भी 5 से 9 जुलाई के बीच ही होगा।
इसी तरह स्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का आवेदन 27 जून तक लिया गया। इनकी लिस्ट 29 जून को जारी होगी और छात्रावास में रिपोर्टिंग, फीस जमा व अलॉटमेंट 1 से 7 जुलाई के बीच किया जाएगा। स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का आवेदन 25 जून को लिया गया। इनकी लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। इनकी छात्रावास में रिपोर्टिंग, फीस जमा व अलॉटमेंट 5 से 9 जुलाई के बीच होगी। सभी पीजी तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के आवेदन 1 जुलाई को लिए जाएंगे। उनकी लिस्ट 4 जुलाई को जारी होगी। इनकी छात्रावास में रिपोर्टिंग, फीस जमा व अलॉटमेंट 5 से 9 जुलाई के बीच की जाएगी।
विज्ञापन
चीफ प्रोवोस्ट के अनुसार विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच होगी। द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी जो दोबारा आवंटन के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं वे अपनी मार्क्सशीट के साथ अपने प्रोवोस्ट के पास आवेदन करें।
हालांकि अभी तक विश्वविद्यालय के पास प्रवेश लेने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का पूरा डेटा ही उपलब्ध नहीं है। क्योंकि बीए, बीए ऑनर्स के प्रवेश तो पूरे हो चुके हैं, मगर अन्य स्नातक के 10 कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जो 29 जून तक चलेगी। ऐसे में विवि प्रशासन की यह कवायद आधी-अधूरी ही लग रही है। वहीं द्वितीय व तृतीय वर्ष के काफी विद्यार्थी छुट्टियों में अपने घर गए हुए हैं। ऐसे में न तो उन्हें इसकी जानकारी है न ही पर्याप्त आवेदन हुए हैं। विवि प्रशासन की यह पूरी कवायद आधी-अधूरी तैयारियों के बीच की गई है, जिससे विद्यार्थियों को नए सत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मैनुअली होगा अलॉटमेंट
विवि में भले ही पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही हो लेकिन छात्रावास आवंटन मैनुअली ही होगा। विवि प्रशासन ऑनलाइन प्रवेश काउंसलिंग में विद्यार्थियों से छात्रावास आवंटन की सूचनाएं तो ले रहा है, लेकिन उनका आवंटन मैनुअली ही होगा। वहीं ऑफलाइन काउंसलिंग में भी विद्यार्थियों से छात्रावास आवंटन व डेलीगेसी के लिए अलग फॉर्म भरवाया गया। अब उसी के अनुसार आवंटन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को विवि व संबंधित अधिकारियों के चक्कर काटने होंगे।
छात्रों को समय पर मिलेगी सूचना
द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को जहां वे रह रहे हैं, वहीं अलॉटमेंट होना है। इसलिए उनकी लिस्ट छात्रावास में ही चस्पा की जा रही है। प्रथम वर्ष की आवंटन सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। विद्यार्थियों को समय से सूचना मिल जाएगी।
- प्रो. एनके पांडेय, प्रवक्ता, लविवि