फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU Cup Inter-College T20 Cricket Tournament starts today.

Lucknow News: एलयू कप अंतर महाविद्यालयीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

Mon, 12 Oct 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
LU Cup Inter-College T20 Cricket Tournament starts today.
लखनऊ। लविवि से जुड़े पांच जिलों के कॉलेजों की क्रिकेट टीमें पहली बार एलयू कप अंतर महाविद्यालयीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दम दिखाएंगी। सोमवार को प्रांजपे पवेलियन मैदान पर सुबह आठ बजे कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। पहले मैच में एलयू गंगा और एलयू लायन सीतापुर की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन

लविवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने बताया कि टूर्नामेंट में लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर जिलों के कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में चयनित टीम विश्वविद्यालय की मेजबानी में होने वाले नॉर्थ जोन पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी। विश्वविद्यालय में पहली बार इस प्रारूप में हो रही प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। विवि प्रशासन और लखनऊ यूनिवर्सिटी एथलेटिक एसोसिएशन ने प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed