फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lu: BBA Business Analytics course approved

लविवि : बीबीए बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स को मंजूरी

Fri, 23 May 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Lu: BBA Business Analytics course approved
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज की ओर से शुरू किए जा रहे बीबीए बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स को गवर्निंग बोर्ड से भी बृहस्पतिवार को मंजूरी मिल गई। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसे अनुमोदन दिया गया।
विज्ञापन




पाठ्यक्रम की संयोजक प्रो. विनीता काचर ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर प्रबंधन की शिक्षा देने के लिए यह पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसमें 60 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन विवि की वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


यह कोर्स अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से भी मान्यता प्राप्त कर चुका है। कोर्स की वार्षिक फीस 35 हजार रुपये होगी। यह पाठ्यक्रम व्यवसाय और प्रबंधन में मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ऐसे में इसमें रोजगार मिलने की संभावनाएं अधिक होंगी। कोर्स पूरा करते-करते विद्यार्थियों के हाथ में नौकरी होगी। बैठक में सदस्यों के रूप में आईआईएम तिरुचिरापल्ली के निदेशक प्रो. पीके सिंह, वीतिका विक्रांत देवरस, डॉ. संदीप गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed