फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LOP Rahul Gandhi replied on comment on surname of PM Modi.

UP: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी की ओर से जवाब दाखिल, अगली सुनवाई 31 अगस्त को

Fri, 02 Aug 2024 09:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Aug 2024 09:33 AM IST
सार

एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है। मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 31 अगस्त तय की गई है। मामले में राहुल गांधी के वकील ने जवाब दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन
LOP Rahul Gandhi replied on comment on surname of PM Modi.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपनाम को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में निगरानी याचिका पर जवाब दाखिल किया गया। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर परिवाद खारिज करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है। जवाब दाखिल होने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश हरबंस नारायण ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 31 अगस्त की तारीख तय की है।

विज्ञापन


इससे पहले राहुल गांधी के वकील प्रांशु अग्रवाल ने जवाब दाखिल किया और वादी दिलीप श्रीवास्तव के वकील राजेश श्रीवास्तव और प्रवीण सिंह को जवाब की प्रति उपलब्ध कराई। बता दें, वादी दिलीप ने अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर करके आरोप लगाया था कि 18 मार्च 2018 को एआईसीसी की मीटिंग में कांग्रेस नेता ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री की तुलना ललित मोदी और नीरव मोदी से की है। ललित-नीरव भ्रष्टाचार में लिप्त थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ अहमद हत्याकांड: न्यायिक आयोग ने पुलिस को दी क्लीन चिट, कहा- अतीक खुद मीडिया को उकसा रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: अगस्त महीने में अच्छी बारिश की भविष्यवाणी, आने वाले दिनों में इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट


आरोप है कि राहुल ने यूट्यूब के जरिये समाज में प्रधानमंत्री के उपनाम मोदी को लेकर मानहानि कारक टिप्पणी की है। सुनवाई के बाद निचली अदालत ने इस परिवाद को खारिज कर दिया था। निचली अदालत के इस आदेश को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में चुनौती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed