फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Prediction of good rain in the month of August, rain alert in these districts in the coming day

यूपी का मौसम: अगस्त महीने में अच्छी बारिश की भविष्यवाणी, आने वाले दिनों में इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

Fri, 02 Aug 2024 12:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 02 Aug 2024 12:08 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त और सितंबर में बारिश सामान्य से अच्छी होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Prediction of good rain in the month of August, rain alert in these districts in the coming day
अगस्त महीने में अच्छी बारिश की उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी झमाझम लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। मौसम विभाग शुक्रवार को भी अच्छी बरसात होने का अनुमान जता रहा है। साथ ही जारी मासिक पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त से सितंबर तक के मौसम में अच्छी बरसात होने और तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गोरखपुर, चुर्क, प्रयागराज, गाजीपुर, फतेहगढ़, झांसी, उरई समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात हुई। प्रयागराज में सबसे अधिक 37.6 मिमी पानी बरसा। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है, फिर भी उमस भरी गर्मी से कुछ राहत महसूस की जा रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कुछ हिस्सों में भारी बरसात हो सकती है। बांदा, चित्रकूट, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन और आसपास के लिए भारी बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त से सितंबर बारिश और गर्मी साथ-साथ
मौसम विभाग के पूर्वानुमान बता रहे हैं कि अगस्त से सितंबर तक बारिश और गर्मी साथ-साथ अपना असर दिखाएंगे। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक,उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक बरसात के आसार हैं। वहीं तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा।

11 फीसदी कम बरसा पानी
उत्तर प्रदेश में एक जून से एक अगस्त तक की अवधि में 325.8 मिमी औसत बरसात हुई है। सामान्य औसत 365.9 है। यानी कुल 11 फीसदी कम बरसात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed