लखनऊ के विकासनगर के सेक्टर-13 में मंगलवार देर रात वकील के घर में लुटेरों ने धावा बोल दिया। लूट में असफल होने पर भागते समय बदमाशों ने वकील पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। गोली वकील की एड़ी को चीरती हुई निकल गई। पुलिस ने वकील को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जबकि पुलिस ने लुटेरों की कार बरामद कर ली है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वकील के घर बदमाशों का धावा, लूट नहीं सके तो गोली मार दी, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओ सुमित श्रीवास्तव के मुताबिक, मूलरूप से मुरादाबाद संभल निवासी सैय्यद नसीम हसन विकास नगर सेक्टर-13 में परिवार संग किराए के मकान में रहते हैं। वह बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी है। परिवार में पांच बेटे है। इनमें से चार बेटे रजी हैदर, इमरान हैदर, सलमान हैदर और डॉ. फरहान हैदर साथ में रहते हैं। रजी, इमरान और सलमान हाईकोर्ट में वकील हैं। मंगलवार रात करीब ढाई बजे किचन की खिड़की तोड़कर दो बदमाश घर में घुसे और पहली मंजिल पर इमरान का कमरा खंगाल रहे थे। इस बीच रजी शादी समारोह से करीब पौने तीन बजे घर लौटा और पत्नी तनवीर को कॉल की।
परवीन बाहर निकलीं तो सामने इमरान के कमरे में बदमाशों को देखकर उनकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर नसीम, सलमान और फरहान जाग गए। नसीम ने बताया कि बदमाश घर की छत से ही कूद गए। पीछे से सलमान भी कूदा और बदमाशों का पीछा किया। इस पर बदमाश ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। एक गोली सलमान की एड़ी में लग गई। (भागते समय अपने कारतूस छोड़ गए बदमाश)
चोरी की कार से आए थे बदमाश
एसओ ने बताया कि जिस कार से बदमाश आए थे। वह चोरी की थी। जब कार का नंबर खंगाला गया तो वह एक्टिवा का निकला। पुलिस ने आरटीओ कार्यालय से एक्टिवा की डिटेल मंगाई है। वहीं, कार का इंजन व चेचिस नंबर के जरिए इसके मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इमरान की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।(खिड़की तोड़कर घुसे थे बदमाश (तस्वीर में बायें)व पीड़ित वकील)
साथी को छुड़ाने के लिए तीन राउंड फायरिंग
बकौल पुलिस, दो बदमाश घर में घुसे थे। जबकि एक लुटेरा कार में बैठा था। जैसे ही दो बदमाश छत की पहली मंजिल से नीचे कूदे तो रजी ने एक को दबोच लिया। बदमाशों के पीछे सलमान भी नीचे कूदा। रजी की बदमाश से गुत्थम गुत्थी हो गई। साथी को फंसता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली सलमान को लगी। इसके अलावा, धक्का मुक्की में बदमाशों के पास से चोरी की पिस्तौल गिर गई। परिवारीजनों के मुताबिक, पिस्तौल का लाइसेंस रजी के नाम से है। बदमाश पिस्तौल भी चोरी कर ले जा रहे थे। (भागते समय अपनी कारतूस व कार छोड़ गए बदमाश)