{"_id":"65a77b4ca8d0a98335091c83","slug":"loksabha-election-2024-up-congress-is-focusing-on-poorvanchal-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्वांचल को मथने में जुटी कांग्रेस, आज वाराणसी में जोनल तो कल मिर्जापुर में सामाजिक न्याय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्वांचल को मथने में जुटी कांग्रेस, आज वाराणसी में जोनल तो कल मिर्जापुर में सामाजिक न्याय सम्मेलन
Wed, 17 Jan 2024 12:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:31 PM IST
सार
यूपी कांग्रेस ने पूर्वांचल पर फोकस बढ़ा दिया है। क्षेत्र में किए जाने वाले सम्मेलनों में कांग्रेस जातिगत जनगणना और आरक्षण बढ़ाने के मुद्दे को धार देगी।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने पूर्वांचल पर फोकस बढ़ा दिया है। मंगलवार को गोरखपुर में जोनल सम्मेलन से बाद प्रदेश नेतृत्व वाराणसी पहुंच गया है। यहां बुधवार को प्रयागराज जोन के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी। इसके बाद बृहस्पतिवार को मिर्जापुर में सामाजिक न्याय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
पुराने वोटबैंक को फिर से हासिल करने के लिए बेताब कांग्रेस एक के बाद एक सम्मेलन कर रही है। जोनल सम्मेलन के जरिए जिलेवार संगठन की मजबूती पर जोर दिया जा रहा है। मंगलवार को गोरखपुर में हुए सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी नेताओं को हर चुनाव में पूरी सक्रियता दिखाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या से कोलकाता व बंगलुरू के लिए शुरू हुई वायुसेवा, सीएम योगी व कैबिनेट मंत्री सिंधिया ने कही ये बातें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामलला आज परिसर में करेंगे भ्रमण, शुद्धिकरण के बाद बांधी गई मूर्ति की आंखों पर पट्टी, 22 को खुलेगी
बुधवार को वाराणसी में होने वाले सम्मेलन में पार्टी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मिर्जापुर के राजदीप महाविद्यालय सभागार में होने वाले सामाजिक न्याय सम्मेलन में पिछड़ी जातियों की गोलबंदी की जाएगी।
इस महासम्मेलन में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के दिग्गज जुटेंगे। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि इस सम्मेलन के जरिये जातिगत जनगणना कराओ, आरक्षण बढ़ाओ अभियान को धार दिया जाएगा।