फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: UP BJP chief Bhupendra Singh Amethi visit.

Loksabha Election: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गांधी परिवार को बताया सीजनल, बोले- तीसरे चरण की सभी सीटें जीतेंगे

Tue, 07 May 2024 07:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 May 2024 07:52 PM IST
सार

अमेठी में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गांधी परिवार पर हमला बोला। कहा कि ये सब सीजनल बरसाती लोग हैं। जब चुनाव आता है तो राहुल गांधी अमेठी छोड़कर रायबरेली चले जाते हैं।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: UP BJP chief Bhupendra Singh Amethi visit.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को गांधी परिवार पर हमला बोला। कहा कि ये सब सीजनल लोग हैं। जब चुनाव आता है तो राहुल गांधी अमेठी छोड़कर रायबरेली चले जाते हैं। प्रियंका गांधी जनसंपर्क के कार्यक्रम में आ गए हैं। ये लोग चुनावी लोग है और चुनाव के बीच में ही इनकी उपस्थिति होती है। लेकिन, यूपी की जनता इन्हें नकार चुकी है। अमेठी और रायबरेली की जनता सब जानती है कि ये सब सीजनल लोग है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि मंगलवार को हो रहे तीसरे चरण में यूपी की दस सीटों पर चुनाव में भाजपा जीत रही है। साथ ही कहा कि यूपी की सभी सीटों पर भाजपा चुनाव जीतेगी। इससे पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी आज भारत की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कार्यकर्ताओं के बल पर इस बार भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 400 पार नारे को सरकार करेगी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है, भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की 10 साल तथा प्रदेश की 7 साल की सरकार में जो भी घोषणा पत्र में शामिल था भारतीय जनता पार्टी ने शत प्रतिशत घोषणा पत्र को पूरा करने का काम किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 10 मई को कन्नौज और कानपुर में सपा-कांग्रेस की संयुक्त जनसभा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संबोधित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाना चाहता है इंडी गठबंधन, जनता वोट से जवाब दे


भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वेसर्वा
- प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद, जातिवाद और वंशवाद से कोसों दूर है। पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वेसर्वा है। कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य करते हुए देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है। भारत विश्व गुरु के पथ पर अग्रसर है।


परेशान करने वाले लोग अमेठी से नामांकन तक की हिम्मत नहीं कर रहे
- केंद्रीय मंत्री सांसद व प्रत्याशी स्मृति जूबिन ईरानी ने कहा मंच पर तीन पीढ़ी के नेता बैठे हुए हैं, एक समय था जब भाजपा के लोगों को परेशान किया जाता था, कोई बीजेपी का झंडा लेकर चलता था तो उसे परेशान किया जाता था। आज परेशान करने वाले लोग स्वयं अमेठी से नामांकन करने का हिम्मत नहीं कर रहे हैं।

85 प्रतिशत तक कराएं मतदान
सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अमेठी में पांचवें चरण में मतदान होना है। सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता घर-घर जाते हुए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र से लोगों को अवगत कराएं साथ ही 20 मई को मतदान के लिए प्रेरित करें। कहा कि देखा गया है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में ज्यादातर 60 या 65 प्रतिशत ही वोटिंग होती है जबकि पंचायत चुनाव में मत प्रतिशत अधिक होता है ऐसे में सभी कार्यकर्ता व्यक्तिगत स्तर पर चुनाव को लेते हुए मतदान 85 से 95 प्रतिशत तक होना सुनिश्चित कराएं।

यह रहे मौजूद
- राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, प्रदेश मंत्री एवं अमेठी प्रभारी शंकर गिरी, लोकसभा संयोजक दयाशंकर यादव, लोकसभा प्रभारी राजकिशोर रावत,जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह,सलोन विधायक अशोक कोरी,जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी सहित अन्य मौजूद थे। संचालन ज़िला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed