फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Home Minister Amit Shah in Sitapur.

सीतापुर में गृहमंत्री अमित शाह: बोले- मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने का मतलब है पाकिस्तान से जमीन वापस लेना

Thu, 02 May 2024 05:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 May 2024 05:41 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीतापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी जी को पीएम बनाने का मतलब है कि हमारे देश की जमीन पाकिस्तान से वापस लेना और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Home Minister Amit Shah in Sitapur.
सीतापुर में गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीतापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सीतापुर के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हमारे प्रत्याशी राजेश वर्मा को कमल के निशान पर वोट देंगे तो तीसरी बार आपका वोट सीधा मोदी जी को जाएगा। उन्हें वोट देने का मतलब है कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर अपनी जमीन वापस ले लेना।

विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने ज्ञान की आराधना की शुरुआत की है। ज्ञान से मतलब है गणित, युवा, किसान और मातृ शक्ति। इन चारों वर्गों के कल्याण के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया  है। मोदी जी ने विकास के माध्यम से हर तबके का उत्थान किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 में यूपी ने मोदी जी को 73 सीटें दी। 2024 प्रदेश की सभी 80 सीटें दीजिए। गृहमंत्री ने पूछा सीतापुर वालों मुझे बताओ कि राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। सपा, बसपा, कांग्रेस राम मंदिर को लटकाती रही, भटकाती रही। मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो कोर्ट में केस भी जीता। भूमि पूजन किया और फिर प्राण प्रतिष्ठा भी की।


उन्होंने कहा कि जब राहुल बाबा, सोनिया, अखिलेश को निमंत्रण दिया तो वो नहीं गए। उन्हें वोट बैंक से डर लगता है। उनकी वोट बैंक कौन है जानते हो- तुष्टिकरण की राजनीति के लिए यह राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं गए। उन्होंने पूछा कि जो राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए तो उसे सीतापुर वाले वोट देंगे क्या?

अमित शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए कहा कि खरगे साहब आप 80 पार कर गए इस देश को नहीं जान पाए। मेरा सीतापुर का बच्चा-बच्चा इस देश के लिए जान दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed